कौन हैं तृषा कृष्णन? विजय के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में चुपचाप लूट ले गईं सारी लाइमलाइट

Spread the love

एक्टर टर्न पॉलिटिशियन विजय आखिरकार तमिलनाडु के सीएम बन गए हैं. रविवार को विजय ने मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की थी. वहीं इतने बड़े पॉलिटिकल इवेंट में तृषा कृष्णन भी पहुंची थीं. इस दौरान हर निगाहें तृषा पर टिकी नजर आईं. इसी के साथ उन्होंने समारोह की सारी लाइमलाइट लूट ली. चलिए यहां जानते हैं तृषा कृष्णन कौन हैं?

कौन हैं तृषा कृष्णन?
तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था.  तृषा कभी क्रिमिनल साइकोलॉजी पढ़ना चाहती थी, लेकिन तकदीर उन्हें फिल्मों में ले आईं. उन्होंने कॉलेज के दिनों में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी यहीं से उनके करियर का टर्निंग पॉइंट आया. तृष्णा ने मिस सालेम और फिर मिस चेन्नई का खिताब जीता था.

  • मॉडलिंग के दौरान ही तृषा को फिल्मों के ऑफर आने लगे थे. फिर  1999 में तमिल फिल्म जोड़ी में उन्होंने छोटे रोल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
  • देखते ही देखते तृषा भारतीय सिनेमा की लीडिंग अभिनेत्रियों में से एक बन गई, खासकर साउथ इंडियन फिल्मों (तमिल और तेलुगु) में उन्होंने खास पहचान बनाई है. तृ
  • तृषा ने कमर्शियल और आर्टिस्टिक दोनों तरह की फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
  • तृषा की वर्सेटैलिटी और अभिनय क्षमता को दिखाने वाली फिल्मों में “घिल्ली” और “96” शामिल हैं. तृषा 20 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और साउथ की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक बनी हुई हैं

ये भी पढ़ें:-Jana Nayagan Release Date: ‘जना नायकन’ की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म

क्या है तृषा का विजय संग रिश्ता?
विजय और तृषा कृष्णन तमिल सिनेमा की सबसे पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं. पिछले कुछ सालों में इस जोड़ी ने घिल्ली, तिरुपाची, आथी, कुरुवी और हाल ही में लियो जैसी कई शानदार फिल्मों में साथ काम किया है. दिलचस्प बात यह है कि इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया और दोनों सितारों की केमिस्ट्री की खूब सराहना हुई, जिससे वे हर जनरेशन के फेवरेट बन गए हैं. वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों के अफेयर के रूमर्स फैले हुए हैं. हालांकि दोनों ने इस पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. लेकिन इस जोड़ी को कई मौकों पर साथ देखा गया है जिसके बाद इन अटकलों को हवा मिली है.

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन दिखीं थीं इमोशनल
विजय के तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ लेने के दौरान तृषा काफी भावुक दिखी थीं. उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. समारोह के एक वायरल वीडियो में, नव निर्वाचित मुख्यमंत्री के पहले भाषण को सुनते हुए तृषा को अपने आंसू रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

कौन हैं तृषा कृष्णन? विजय के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में चुपचाप लूट ले गईं सारी लाइमलाइट

इस दौरान तृषा विजय की मां शोभा चंद्रशेखर भी मिली. जहां तृषा ने विजय की मां के पैर छुए तो एक्टर की मां ने भी तृषा को गले लगा लिया. दोनों इस दौरान गर्मजोशी से बातचीत करती भी नजर आईं. उनकी बातचीत के कई वीडियो तुरंत ऑनलाइन वायरल हो गए.

कौन हैं तृषा कृष्णन? विजय के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में चुपचाप लूट ले गईं सारी लाइमलाइट

ये भी पढ़ें:-Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने किया कमाल, एडवांस बुकिंग ने छाप डाले करोड़ों

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *