संडे को सबसे आगे निकली ‘हनुमान अंश’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भी दिखा दम, फुस्स हुई ‘हैवान’, जानें- कलेक्शन

Spread the love

संडे को सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों की कमाई में तेजी देखने को मिलती है लेकिन शॉकिंग बात ये है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई रिलीज फिल्म हैवान संडे को भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकामयाब रही और इसकी कमाई में भी मंदी देखी हई. वहीं कुछ हफ्ते पुरानी मिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश की कमाई में रविवार को उछाल देखा गया. चलिए यहां संडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लेते हैं.

हैवान ने संडे को कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर हैवान बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई है. इसने रिलीज के पहले दिन महज 3 करोड़ कमाए थे. और दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में मंदी देखी गई. बता दें कि हैवान ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन, ‘हैवान’ ने 1.85 करोड़ की नेट कमाई की.
  • इसी के साथ भारत में इसका 3 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 7.35 करोड़ हो गया है.
  • जबकि इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 8.80 करोड़ रुपये हा है.

ये भी पढ़ें:-दूसरे संडे भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने काट दिया बवाल, जानें- 200 करोड़ छूने से है कितनी दूर?

मिर्जापुर द मूवी ने दूसरे संडे कितनी की कमाई?
मिर्जापुर द मूवी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इसने रिलीज के दूसरे संडे यानी 10वें दिन भी धमाकेदार कमाई की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 10वें दिन, 13.25 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इसी के साथ इसका भारत में 10 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 184.70 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 220.04 करोड़ रुपये हो गया है.

इरुमुडी ने चौथे संडे कितनी की कमाई?
रवि तेजा की इरुमुडी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन भी कमाई में मामूली तेजी दिखाई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे संडे को 2.35 करोड़ की नेट कमाई की.
  • जिसके बाद इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 180.40 करोड़ हो गया है.
  • वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 209.60 करोड़ रुपये हुई है.

हनुमान अंश ने 38वें दिन कितना किया कलेक्शन?
डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश का जादू बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है. इसी के साथ इस फिल्म ने छठे  संडे यानी 38वें दिन भी होश उड़ा देने वाला कलेक्शन किया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 38वें दिन 22.50 करोड़ की नेट कमाई की है. 
  • इसी के साथ इसका  भारत में कुल नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ रुपये हो गया है.
  • वहीं ओवरसी में  फिल्म ने 38वें दिन 5.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 14.50 करोड़ हो गया है.
  • इसके साथ ही, दुनिया भर में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 268.05 करोड़ रुपये हुई है. 

ये भी पढ़ें:-कभी ट्रेन में गाते थे आयुष्मान खुराना, फिल्म के लिए ऑडिशन देने गए तो डायरेक्टर ने भगाया

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *