साल 2026 सूर्या के लिए करियर के लिहाज से काफी अच्छा रहा है. उनकी इस साल पहले ‘करुप्पु’ आई थी जो हिट रही थी. इसके बाद ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया. वहीं उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘सीन’ भी धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. बता दें कि नॉर्थ अमेरिका (USA और कनाडा) के बॉक्स ऑफिस पर तो ‘सीन’ एक बड़ी कमर्शियल हिट साबित हुई है और इतने अच्छा प्रॉफिट भी कमा लिया है. चलिए यहां सूर्या स्टारर फिल्म की नॉर्थ अमेरिका में 13 दिनों की कमाई के साथ ही जानते हैं कि इसने कितना मुनाफा कमाया है?
‘सीन’ ने नॉर्थ अमेरिका में 13 दिनों में कितनी कमाई की?
नॉर्थ अमेरिका में ‘सीन’ 546 हजार डॉलर (प्रीमियर सहित) की कमाई के साथ सूर्या की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग रही. इसके बाद, ‘सीन’ ने पहले हफ्ते में अपनी रफ्तार बनाए रखी और दूसरे हफ्ते में भी शानदार परफॉर्म किया. अपने 13वें दिन, फिल्म ने 13,000 डॉलर की कमाई की, जिससे नॉर्थ अमेरिका में इसकी कुल कमाई 2.33 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई.
यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका में पहले ही सफल हो चुकी है. इसने पहले ही हफ्ते में 1.7 मिलियन डॉलर का ब्रेक-ईवन (लागत वसूलने का लेवल) हासिल कर लिया था! असल में, अब यह फिल्म यहां के बॉक्स ऑफिस पर ‘हिट’ होने की ओर बढ़ रही है!
नॉर्थ अमेरिका में ‘सीन’ ने कितना कमा लिया प्रॉफिट
सूर्या और ज्योतिका के ‘टूडी एंटरटेनमेंट’ द्वारा प्रेजेंट और ‘आवेशम’ फेम जितु माधवन द्वारा निर्देशित इस तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में थिएट्रिकल राइट्स के लिए 1.7 मिलियन डॉलर (लगभग 16.02 करोड़ रुपये) का ब्रेक-ईवन टारगेट रखा गया था, जिसे फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही हफ्ते में आसानी से पार कर लिया. अब तक कुल 2.33 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ, फ़िल्म ने 23.2% का नेट प्रॉफिट कमाया है. इससे यह साबित होता है कि यह एक मुनाफे वाली थिएट्रिकल फिल्म है और लगातार ‘हिट’ होने की ओर बढ़ रही है.
नॉर्थ अमेरिका में इस साल की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग कॉलीवुड फिल्म बनी
2.33 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ, ‘सीन’ उत्तरी अमेरिका में 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. इस मामले में यह केवल रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और सूर्या की ही फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ से पीछे है.