तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन सूरी आजकल एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं. फिल्मो में कॉमेडियन के किरदार से पहचान बनाने वाले सूरी आज लीड एक्टर के तौर पर सफलता हासिल कर रहे हैं. हाल ही में सूरी एक इवेंट में गए जहां होस्ट के साथ बातचीत का वीडियो सामने आया. इवेंट में सूरी होस्ट की बात पर नाराजगी जीतते नज़र आ रहे हैं.
होस्ट की टिप्पणी पर सूरी ने दिया जवाब
बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब अभिनेता सूरी इवेंट में एक विजेता का नाम अनाउंस करने के लिए मंच पर पहुंचे. शुरुआत में वह विजेता का नाम अनाउंस करने लगे थे , इसी दौरान इवेंट में मौजूद होस्ट ने सूरी से पूछा कि वह फिल्म के हीरो को बुलाने जा रहे हैं या निर्देशक को. इस पर सूरी ने जवाब देते हुए कहा कि किसी को मंच पर बुलाने से पहले उसका नाम पता होना चाहिए. होस्ट की इस बातचीत पर सूरी ने अपनी नाराज़गी जाहिर की और मंच पर ही अपनी बात रखी.
वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और इसी दौरान लोगों की भी तरह-तरह की राय सामने आ रही है , कुछ का कहना है होस्ट की बाते सिर्फ मजाक में थी कोई तंज भरी नहीं थी वही दूसरी तरफ कुछ का कहना है की उन्होंने अभिनेता का अपमान किया है. इस मामले को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रकार की राय सामने आ रही है.
Soori attitude was slowly changing 😅 https://t.co/1pHZgnoMem
— InTheLoop (@jinx_5182) October 10, 2026
नाना पाटेकर की अचानक मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह आई सामने
कॉमेडियन से लीड एक्टर तक का सफर
सूरी ने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी किरदार निभाने से की थी. फिल्म ‘वेनिला कबड्डी कुझु’ से उन्हें खास पहचान मिली थी. फिल्म में उनके किरदार ने काफी लोगों का ध्यान खींचा , जिसके बाद वह तमिल सिनेमा के जाने पहचाने सितारे बन गए थे.
धीरे-धीरे आगे बढ़ने के बाद उन्होंने गंभीर किरदार भी निभाए. ‘विदुथलाई’ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. इसके बाद उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर भी अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश की. उनकी सफलता ने यह दिखाया कि वह केवल कॉमेडी किरदार तक सीमित नहीं हैं. फ़िलहाल इवेंट में हुए इस घटना ने सूरी को फिर से चर्चा में ला दिया है.
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई ‘पटौदी लाइब्रेरी’, सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो