2027 में भौकाल मचाएंगे प्रभास, बॉक्स ऑफिस पर इन दो फिल्मों से तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड! जमकर कर रहे तैयारी

Spread the love

प्रभास की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. हालांकि एक्टर की इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन पैन इंडिया सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्मों से फैंस को बड़ी उम्मीदे हैं. एक्टर  अगले साल यानी 2027 में दो बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे. यानी भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना दबदबा कायम करने और दर्शकों को यादगार सिनेमाई पल देने के लिए तैयारी कर रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं उनकी कौन सी दो फिल्में अगले साल रिलीज होने वाली हैं?

प्रभास इन दो अपकमिंग फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे राज!
प्रभास ने ‘द राजा साहब’ के साथ 2026 की शुरुआत की और उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं. फैंस को पहले से ही लग रहा है कि 2027 उनके करियर का एक अहम मोड़ साबित हो सकता है, क्योंकि उनके पास कई तरह की और बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. बता दें कि  अभिनेता संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ और पीरियड वॉर-एक्शन ड्रामा ‘फौजी’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वहीं उनके बिजी शेड्यूल को लेकर चल रही चर्चाओं में अब ये भी जुड़ गया है कि प्रभास ने चुपचाप एक और बड़े प्रोजेक्ट में काम करना शुरू कर दिया है, जिसकी तैयारी वो पहले से ही कर रहे हैं, जिससे उनके अपकमिंग फिल्मी सफर को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.  

ये भी पढ़ें:-Chand Mera Dil BO Day 1:अनन्या-लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ की धीमी हुई शुरुआत, लेकिन ‘एक दिन’ के ओपनिंग डे को दी मात, जानें-पहले दिन का कलेक्शन

2027 होगा प्रभास का साल
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि प्रभास पिछले तीन महीनों से ‘फौजी’ और ‘स्पिरिट’ की शूटिंग में बिजी हैं और अगले चार महीनों तक उनके पास डेस्ट नहीं है. चूंकि सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, इसलिए एक्टर अपनी हर भूमिका के लिए इंटेंस तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि सूत्र ने बताया, “फिलहाल, उनका पूरा कैलेंडर शूटिंग से भरा हुआ है, इसलिए 2026 के लिए शायद ही कोई तारीख अवेलेबल बै. हालांकि, अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ, तो 2027 न केवल प्रभास के लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक बड़ा साल साबित होगा.”

अगर मौजूदा प्लानिंग सफल रहीं, तो 2027 प्रभास के करियर का एक ऐतिहासिक साल साबित हो सकता है. तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, और अभिनेता की फिल्में लगातार रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में फैंस को यकीन हैं कि एक्टर एक बार फिर दमदार किरदारों और शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के साथ बड़े पर्दे पर छा जाएंगे. हालांकि अभी प्रभास की फौजी और स्पिरिट की रिलीज डेट अनाउंस होना बाकी है.

प्रभास के पास ये फिल्म भी है
इनके अलावा, प्रभास के पास नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का सीक्वल भी है. अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी भी इसमें मुख्य भूमिका में हैंय खबरों के मुताबिक, यह फिल्म दिसंबर 2027 में दुनिया भर में रिलीज होने वाली है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. लेकिन खबरों की मानें तो, प्रभास ने दूसरे पार्ट के लिए कुछ अहम सीन्स की शूटिंग पहले ही कर ली है.

ये भी पढ़ें:-Karuppu BO Day 8: ‘दृश्यम 3’ के आने से ‘करुप्पु’ की कमाई को झटका, लेकिन 8वें दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के हुई पार, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *