3 साल के इंतजार के बाद विजय सेतुपति की ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Spread the love

विजय सेतुपति की बत्था ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. वहीं अब एक्टर तमिल थ्रिलर फिल्म ‘ट्रेन’ के साथ बड़े पर्दे पर फिर से गर्दा उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन मिस्किन ने किया है और फैंस इसकी रिलीज का काफी टाइम से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली ‘ट्रेन’  की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है. जानते है ये किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी.  

 ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट अनाउंस
मेकर्स ने लगभग तीन साल के इंतजार के बाद विजय सेतुपति स्टारर ‘ट्रेन’ की थिएटर रिलीज डेट अनआउंस की है. बता यें कि ये फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गौरतलब है कि इस फिल्म का म्यूजित, टीजर, और एक एक्शन सीन के बिहाइंड-द-सीन्स फुटेज जैसे प्रमोशनल मटीरियल पहले ही जारी किए जा चुके थे. इस फ़िल्म को बनाने वाले प्रोड्यूसर कलाईपुली ​​एस थानू (जिनका प्रोडक्शन हाउस ‘वी क्रिएशन्स’ है) ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है. थानू ने लिखा है, “इस एक्साइटिंग सफर के लिए तैयार हो जाइए! ट्रेन दुनिया भर के सिनेमाघरों में ‘4 दिसंबर’ को आ रही है.”

 

‘ट्रेन’ को सेंसर बोर्ड से कौन सा मिला है सर्टिफिकेट
कुछ महीने पहले, थानू ने बताया था कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज के लिए मंज़ूरी दे दी है. तब उन्होंने कहा था, “ट्रेन  को U/A सर्टिफ़िकेट मिला है.” वहीं अब ‘बत्था’ को मिले रिस्पॉन्स के बाद आ रही विजय सेतुपति की इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

‘ट्रेन’ का क्या है प्लॉट?
डायरेक्टर मिस्किन ने मई में एक इवेंट के दौरान फिल्म की कहानी के बारे में जानकारी दी थीय कहानी एक ऐसे आदमी के बारे में है जिसे जीने की इच्छा नहीं है और वह अपनी पत्नी की कब्र पर एक पौधा लगाने के इरादे से ट्रेन में सवार होता है. हालांकि, सफ़र के दौरान होने वाली घटनाएं उसका नजरिया बदल देती हैं और उसे जिंदगी की अहमियत समझने में मदद करती हैं. इस इमोशनल थीम ने लोगों का ध्यान खींचा है, खासकर इसलिए क्योंकि डायरेक्टर ने रिलीज से पहले ही कहानी का एक अहम हिस्सा बता दिया था.  

‘ट्रेन’ की कास्ट और क्रू के बारे में
विजय सेतुपति के अलावा, ‘ट्रेन’ में श्रुति हासन, नासर, युगी सेतु, नारायण और के. एस. रविकुमार अहम भूमिकाओं में हैं. मिस्किन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और इसका म्यूजिक भी कंपोज किया है, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों की एक्साइमेंट काफी बढ़ गई है.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *