थलपति विजय की मच अवेटेड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘जना नायकन’ ने 23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस दौरान इस फिल्म ने ठीक कमाई की. हालांकि भारीभरकम बजट को देखते हुए इसके पहले हफ्ते की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. वहीं अब ये दूसरे वीक में एंट्री कर चुकी है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में कितना कलेक्शन किया है और साथ में ये भी जानेंगे कि इसने अपना कितना बजट रिकवर कर लिया है.
‘जना नायकन’ ने 8 दिनों में कितनी की कमाई?
रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा और ओपनिंग डे पर शानदार कमाई के बावजूद, यह पॉलिटिकल एक्शन फिल्म को वीकडेज में कमाई में मंदी का सामना करना पड़ा है. मौजूदा हालात को देखें तो फ़िल्म अपने भारी-भरकम बजट का आधा हिस्सा भी वसूल नहीं कर पाई है, और इसकी पूरी कामयाबी का सफ़र अभी भी काफी लंबा और मुश्किल लग रहा है.
- फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 42 करोड़ से ओपनिंग की थी.
- इसके बाद इस फिल्म ने दूसरे दिन 21.15 करोड़ और तीसरे दिन 28.90 करोड़ कमाए.
- वहीं चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 32 करोड़ और 5वें दिन 10.65 करोड़ रुपये रहा.
- छठे दिन ‘जना नायकन’ ने 8 करोड़ और 7वें दिन 6.10 करोड़ का कलेक्शन किया.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जना नायकन’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरवार को 3.98 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ ‘जना नायकन’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 153.48 करोड़ रुपये हो गई है.
‘जना नायकन’ ने 8 दिनों में कितनी की बजट की रिकवरी
भारत में 8 दिनों में 153.48 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ, ‘जना नायकन’ ने रिलीज के 8 दिनों अपने बजट का सिर्फ़ 43.85% ही वसूल किया है. 300-350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म को अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए दूसरे वीकेंड में ज़बरदस्त उछाल की सख़्त ज़रूरत है. हालांकि अब हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल् स्पाईडर मैन ब्रैंड न्यू डे के आने से ये मुश्किल लग रहा है.

‘जना नायकन’ करने वाली है हाईएस्ट टॉप 10 तमिल फिल्मों में एंट्री
भले ही बजट की रिकवरी धीमी रही हो, लेकिन थलापति विजय बॉक्स ऑफ़िस पर एक और बड़े माइलस्टोन के करीब पहुंच रहे हैं. यह सुपरस्टार अब अपनी ही फ़िल्म ‘वारिसु’ को इतिहास की टॉप 10 तमिल फिल्मों की लिस्ट से बाहर करने और अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तमिल फ़िल्मों (इंडिया नेट) में अपनी जगह बनाने से बस 24.66 करोड़ रुपये दूर हैं.
ये हैं हाईएस्ट टॉप 10 तमिल फिल्में देखें (कोईमोई के मुताबिक भारत में नेट कलेक्शन)
- 2.0-407.05 करोड़
- जेलर- 348.55 करोड़
- लियो- 341.04 करोड़
- कुली- 285.01 करोड़
- पोन्नियिन सेलवन 1- 266.54 करोड़
- द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम- 252.71 करोड़
- विक्रम- 247.32 करोड़
- अमरन- 220.05 करोड़
- पोन्नियिन सेलवन 2- 181.96 करोड़
- वारिसु- 178.14 करोड़
ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड