Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’, सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 63 करोड़ के पार

Spread the love

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई रिलीज फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसने न केवल पहले दिन छप्पर फाड़ कमाई की है बल्कि इसने भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग का नया बेंचमार्क भी सेट कर दिया है. धमाकेदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है चलिए यहां जानते हैं.

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक  ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में 17,250 शो में अपने ओपनिंग डे पर 60.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
  • वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 72.44 करोड़ रहा, जो भारतीय बाजार में किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन है.
  • इस फिल्म ने कुल मिलाकर 72.3% की शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की.
  • रिपोर्ट के मुताबिक इस  फिल्म ने अंग्रेजी वर्जन में सबसे ज्यादा 32.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
  • वहीं हिंदी वर्जन मे इसने पहले दिन 22 करोड़ कमाए हैं, जबकि तमिल में 3 करोड़, तेलुगु में 3.25 करोड़, मलयालम में 0.07 करोड़ और कन्नड़ में 0.03 करोड़ का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड


Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 8.30 बजे तक कलेक्शन 98 करोड़ के पार

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ के दूसरे दिन का कलेक्शन (Spider Man Brand New Day  BO Day 2 Live Updates)
धुआंधार ओपनिंग के बाद  ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ दूसरे दिन भी तहलका मचा रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 8.30 बजे तक 37.57 करोड़ कमा लिए हैं. 
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 63.2% दर्ज की जा रही है.
  • फिल्म का फिलहाल 2 दिनों का टोटल कलेक्शन 98.17 करोड़ रुपये हुआ है. 
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 1 60.60 करोड़ 72.3%
डे 2 37.57 करोड़ (8.30 बजे तक का कलेक्शन)  63.2%
कुल कलेक्शन 98.17 करोड़ रुपये  

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का रिकॉर्ड तोड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. गौरतलब है कि यह रिकॉर्ड पहले ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के नाम था, जिसने भारत में अपनी ओपनिंग डे पर लगभग 54 करोड़ रुपये की नेट कमाई और लगभग 65 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी. लेकिन ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’  ने ओपनिंग डे पर 60.60 करोड़ की नेट कमाई और 72.44 करोड़ रुपये की अनुमानित ग्रॉस कमाई के साथ उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक नया बेंचमार्क सेट किया है.

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शॉकिंग रही ‘जना नायकन’ से ‘द ओडिसी ‘की कमाई

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *