फ्राइडे, 25 सितंबर को सिनेमाघरों में काफी हलचल देखने को मिली. दरअसल शुक्रवार को थिएटर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन रिलीज हुई. वहीं द पैराडाज इससे एक दिन पहले सिनेमाघरों में पहुंची थी. इन दो नई फिल्मों के अलावा मिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश पहले से ही थिएटर में मौजूद हैं. ऐसे में शुक्रवार को इतनी सारी फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला. जानते हैं इनमें से किसने कितना कलेक्शन किया है?
द वन ने फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की हॉरर माइथोलॉजिकल फिल्म द वन ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरुआत की है. हालांकि ये डबल डिजिट में ओपनिंग नहीं कर पाई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द वन ने रिलीज के पहले दिन भारत में 8 करोड़ की नेट कमाई की है.
- वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 9.60 करोड़ रुपये हुआ है.
द पैराडइज ने फ्राइडे को कितनी कमाई?
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने अपनी ओपनिंग डे पर 34.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे पहले, फिल्म ने पेड प्रीव्यू के जरिए 11.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. वहीं रिलीज के दूसरे दिन इसकी कमाई में 50 फीसदी से ज्यादा मंदी देखी गई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द पैराडाइज ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में 14.90 करोड़ की नेट कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में दो दिनों की नेट कमाई 61.15 करोड़ रुपये हो गई है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 72.50 करोड़ रुपये हो गया है.
दायरा ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की दायरा बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 6.30 करोड़ कमाए. वहीं रिलीजके दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसने पूरी तरह दम तोड़ दिया है और 8वें दिन इसके लिए चंद लाख कमाने भी मुश्किल हो गए.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दायरा ने रिलीज के 8वें दिन भारत में 0.13 करोड़ की नेट कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8दिनों की नेट कमाई 6.43 करोड़ रुपये हो गई है.
वाइब ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
कुणाल खेमू की वाइब भी यूं तो बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर रही है लेकिन ये फिल्म फिर भी दायरा से बेहतर कमा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 11.25 करोड़ की कमाई की है. वहीं 8वें दिन इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वाइब ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को भारत में 85 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 12.10 करोड़ रुपये हो गई है.
मिर्जापुर द मूवी ने चौथे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
मिर्जापुर द मूवी ने सिनेमाघरों में काफी धमाकेदार परफॉर्म किया है. हालांकि रिलीज के चौथे फ्राइडे नई फिल्मों के आने से इसकी कमाई को झटका भी लगा है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को भारत में 1 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 22 दनों की कुल नेट कमाई अब 223.80 करोड़ रुपये हो गई है.
हनुमान अंश ने 8वें फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
हनुमान अंश रिलीज के 8वें हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि कई नई रिलीज फिल्मों के आने के बाद भी इसके कलेक्शन में कोई असर नहीं पड़ा है. यहां तक कि रिलीज के 8वें फ्राइडे भी इसने करोड़ों में कमाई की है.
- रिलीज के 8वें फ्राइडे यानी 50वें दिन 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ इस फिल्म की 50 दिनों की नेट कमाई अब 291.53 करोड़ रुपये हो गई है.