सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों की कमाई में अब मंदी देखी जा रही है. यहां तक कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रफ्तार भी हर दिन कम हो रही है. वहीं ‘ओम’ का कलेक्शन भी घट रहा है. जबकि ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ पहले दिन से ही कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. जबकि सूर्या की ‘सीन’ भी अब बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है. चलिए यहां इन सभी फिल्मों की बुधवार, 25 नवंबर की कमाई जानते हैं.
‘रामायण’ ने तीसरे बुधवार कितनी कमाई की?
‘रामायण’ की कमाई में तीसरे मंगलवार तेजी देखी गई थी और इसने 17.50 करोड़ कमाए थे. लेकिन तीसरे बुधवार एक बार फिर इसका खेल बिगड़ गया और इसके कलेक्शन का ग्राफ नीचे गिर गया.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 9.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ इस पौराणिक फिल्म की 21 दिनों की कुल नेट कमाई अब 982.55 करोड़ रुपये हो गई है.
‘ओम’ का बुधवार का कलेक्शन कितना रहा?
धनुष और ममूटी स्टारर ‘ओम’ की कमाई भी वीकडेज में हर दिन घट रही है. इसनेपहले दिन 18.10 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन इसने 15.75 करोड़, तीसरे दिन 15.90 करोड़, चौथे दिन 6.30 करोड़ और 5वें दिन 5.40 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं बुधवार को इसकी कमाई में फिर मंदी दर्ज की गई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने अपने पहले वेडनेसडे यानी 6ठे दिन 4.10 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 65.55 करोड़ रुपये हो गई है.
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने बुधवार को कितना कमाया?
जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है. फिल्म रिलीज के पहले दिन ही चंद लाख कमा पाई थी. इसके बाद इसने वीकेंड पर थोड़ी तेजी दिखाई और दूसरे दिन 1.10 करो और तीसरे दिन 1.15 करोड़ कमाए. लेकिन अब वीकडेज में एक बार फिर ये चंद लाख कमाने के लिए भी तरस रही है. बता दें कि चौथे दिन इसने 40 लाख और 5वें दिन 55 लाख कमाए.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी पहले बुधवार को 30 लाख रुपये कमाे हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 4.20 करोड़ रुपये हो गई है.
‘सीन’ ने तीसरे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
सूर्या की ‘सीन’ तीसरे हफ्ते में कमाई के लिए काफी संघर्ष कर रही है. फिल्म के लिए अब लाखों कमाना भी मुश्किल हो रहा है. रिलीज के 19वें दिन इसने 50 लाख कमाए थे. वहीं 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को फिर इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सीन’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 45 लाख रुपये कमाे हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई अब 152.15 करोड़ रुपये हो गई है.