Box Office: मंगलवार को ‘जेलर 2’ रही आगे, ‘उड़ता तीर’ ने भी दिखाई तेजी, जानें- ‘दृश्यम 3’ का हाल

Spread the love

सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं, और ‘रामायण पार्ट 1’ के मेकर्स इसकी बड़ी रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. रणबीर कपूर की इस फिल्म के आने से पहले, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ के साथ-साथ कुछ अन्य फिल्में भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं. वीकेंड पर इन सभी फिल्मों की कमाई में काफी उछाल आया था, लेकिन सोमवार से नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही इनकी कमाई में गिरावट देखी गई. यहां जानते हैं कि इनमे से किस फिल्म ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी? 

‘जेलर 2’ की तीसरे मंगलवार की कैसी रही बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट? 
रजनीकांत की यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रविवार को इसने 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन सोमवार को इसकी कमाई में काफी गिरावट आई. अपने 19वें दिन फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये कमाए,

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 3.35 करोड़ कमाए हैं,
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म का 20 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 463.05  करोड़ रुपये हो गया है. 

‘उड़ता तीर’ ने दूसरे मंगलवार कितना कमाया? 
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन धीरे-धीरे इसने रफ्तार पकड़ी. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल प्रदर्शन औसत ही रहा है. दूसरे रविवार को इसने 4.35 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं दूसरे सोमवार को  इसने 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 1.60 करोड़ कमाए हैं,
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म का 12 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 45.05  करोड़ रुपये हो गया है. 

‘नई नवेली’ की तीसरे मंगलवार की कमाई कितनी रही? 
यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. तीसरे रविवार को 40 लाख रुपये कमाने के बाद, ‘नई नवेली’ ने तीसरे सोमवार को (18वें दिन) सिर्फ 14 लाख रुपये की कमाई की.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘नई नवेली ‘ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 0.15 करोड़ कमाए हैं,
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म का 19 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 27.03  करोड़ रुपये हो गया है. 

‘प्रहार’ का तीसरे मंगलवार का कलेक्शन कितना रहा? 
बता दें कि राजकुमार राव की  ‘प्रहार’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ चुकी है. इस फिल्म ने अपने 18वें दिन 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया था.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रहार’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 0.21 करोड़ कमाए हैं,
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म का 19 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 23.63 करोड़ रुपये हो गया है. 

‘दृश्यम 3’ की 5वें मंगलवार की कितनी रही कमाई? 
अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में चल रही है. हालांकि, अब इसकी रोज़ाना की कमाई घटकर लाखों में आ गई है. रविवार को, यानी 31वें दिन, फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद 5वें सोमवार को, यानी 32वें दिन, इसने 55 लाख रुपये कमाए.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3 ‘ ने रिलीज के 33वें दिन यानी 5वें मंगलवार को 0.75 करोड़ कमाए हैं,
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म का 33 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 378.65 करोड़ रुपये हो गया है. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *