DC Box office: ‘स्पाइडर मैन’ के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड

Spread the love

 लोकेश कनगराज ने डीसी से एक्टिंग में डेब्यू किया है. इस तमिल एक्शन ड्रामा को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. यहां तक कि स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के आगे भी इस फिल्म ने बॉ़क्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 

दरअसल अरुण मथेश्वरन की इस थ्रिलर फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक सबसे बड़ी खूबियों में से एक रहा है. अच्छी ओपनिंग के बाद पहले वीकेंड पर इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में नजर आए. इसी के साथ इस फिल्म ने कमाई में भी जबरदस्त उछाल दिखाया. चलिए यहां डीसी के ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन जानते हैं.

‘DC’ की ओपनिंग वीकेंड की कमाई कितनी रही?

  • तमिल फिल्म ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर 4.4 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी.
  •  दूसरे दिन फ़िल्म की कमाई में लगभग 60% की बढ़ोतरी हुई और इसने अपने पहले शनिवार को 7 करोड़ रुपये कमाए.
  • वहीं तीसरे दिन यानी संडे को लोकेश कनगराज स्टारर इस फिल्म ने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक कुल 4 हजार 639 स्क्रीन्स पर 9.55 करोड़ रुपये की कमाई की.
  • रविवार को फिल्म के शो की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई थी. शुक्रवार को यह संख्या 3,504 स्क्रीन्स थी.
  • वही संडे को तीसरे दिन, फ़िल्म ने अपने तमिल वर्जन से 6.6 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तेलुगु में 2.3 करोड़ और हिंदी वर्जन में 0.65 करोड़ रुपये की कमाई की.
  • इसी के साथ फिल्म की भारत में तीन दिनों की कुल नेट कमाई 20.95 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे ‘स्पाइडर-मैन’ बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड

‘DC’ की वर्ल्डवाइड कितनी रही कमाई?
विदेशों में फिल्म ने तीसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 7.75 करोड़ रुपये हो गई है. इसके साथ ही, फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 32.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

 बनी साल की कॉलीवुड की 6ठी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म
20.95 करोड़ की नेट कमाई के साथ, अरुण मथेश्वरन की डायरेक्ट की हुई डीसी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये फिल्म साल की कॉलीवुड में छठी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है. 

DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड

2026 में कॉलीवुड फिल्मों का टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन

  • जाना नायकन – 124.35 करोड़ (4 दिन)
  • करुप्पु – 68 करोड़
  • कारा – 23.35 करोड़ (4 दिन)
  • पराशक्ति – 22.6 करोड़ (2 दिन)
  • लव इंश्योरेंस कंपनी – 22.5 करोड़
  • DC – 20.95 करोड़
  • यूथ – 17.8 करोड़ (4 दिन)
  • थलाइवर थम्बी थलैमाइयिल – 14.85 करोड़ (4 दिन)
  • गट्टा कुश्ती 2 – 13.85 करोड़
  • विद लव – 7.3 करोड़

डीसी ने अपने बजट को कितना रिकवर किया?
25 करोड़ के छोटे बजट के साथ, डीसी ने तीन दिनों में ही घरेलू नेट थिएट्रिकल रेवेन्यू से अपनी प्रोडक्शन लागत का 83% से ज़्यादा हिस्सा वसूल कर लिया है. 25 करोड़ के इनवेस्टमेंट को पार करने और बॉक्स ऑफ़िस पर सफल होने के लिए फिल्म को घरेलू नेट कमाई में 5 करोड़ से भी कम की ज़रूरत है.

ये भी पढ़ें:-Sunday Box Office:संडे को बजा ‘स्पाइडर मैन’ का डंका, ‘धमाल 4’ ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *