Drishyam 3 BO Day 12: ‘दृश्यम 3’ की कमाई में दूसरे मंडे आई गिरावट, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ा कमाल

Spread the love

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म रिलीज होने के बाद से ही अभिनेता सुर्खियों में हैं. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों को खूब सराहा गया था और तीसरी फिल्म को भी दर्शकों और क्रिटिक्स से वैसा ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. जॉर्जकुट्टी के रूप में मोहनलाल के अभिनय की एक बार फिर खूब तारीफ हो रही है, कई लोग इसे फिल्म का मेन अट्रैक्शन बता रहे हैं. अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में है चलिए यहां जानते हैं दूसरे मंडे को यानी 12वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है?

‘दृश्यम 3’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई थी और ये पहले दिन से ही शानदार परफॉर्म कर रही है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में अच्छी कमाई की थी. वहीं फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ, खासकर वीकेंड पर, मजबूत बना हुआ है और रिलीज के बाद से ये दमदार कमाई कर रही है.

  • इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी इसके बाद इसने पहले हफ्ते में 81.95 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं रिलीज के 9वें दिन इसने 4.30 करोड़, 10वें दिन 5.10 करोड़ और 11वें दिन 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • वहीं ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 2.20 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 98.90 करोड़ रुपये हो गई है.

‘दृश्यम 3’ 100 करोड़ से बस इंचभर दूर
‘दृश्यम 3’ की कमाई में दूसरे मंडे यानी रिलीज के 12लें दिन काफी मंदी देखी जा रही है. हालांकि इसने 12 दिनों में भारत में 98.90 करोड़ का कारोबार कर लिया है. ये अब शतक लगाने से बस इंचभरदूर है. 2 करोड़ और कमाते ही मोहनलाल की ये फिल्म 100 करोडॉ के क्लब में शामिल हो जाएगी. उम्मीद है कि दूसरे मंगलवार को फिल्म ये मील का पत्थर पार कर लेगी.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *