मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की इस तीसरी इंस्ट़ॉलमेंट को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. वहीं 18 जून को ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो रही है. ऐसे में अब ये दुनिया भर के सिनेमाघरों में अपनी कमाई का सफर खत्म करने वाली है. वहीं ओवरसीज में तो फिल्म का थिएट्रिकल रन तकरीबन खत्म सा ही हो गया है. चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज में कितना कलेक्शन किया है?
‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?
मोहनलाल की मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इंटरनेशनल लेवल पर ब्लॉकबस्टर रही है. इसने अपने थिएट्रिकल रन के दौरान मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका (यूएसए और कनाडा) और यूके (यूके-आयरलैंड) में जबरदस्त परफॉर्म किया है.
- वहीं लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक मिडिल ईस्ट रीजन से इसने $6.47 मिलियन से ज़्यादा की कमाई हुई है, जोकि इंडियन करेंसी के हिसाब से 61.17 करोड़ से ज़्यादा है.
- नॉर्थ अमेरिका क्षेत्र से इसकी कमाई $1.97 मिलियन से ज़्यादा है जो भारतीय रुपयों में 18.61 करोड़ से ज़्यादा है.
- वहीं यूके में इसने $1.42 मिलियन से ज़्यादा कमाए हैं, जो भारतीय रुपयों में 13.41 करोड़ से ज़्यादा है.
- कुल मिलाकर, ‘दृश्यम 3’ ने अपनी रिलीज के 26 दिनों में ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 111.7 करोड़ रुपये की ज़बरदस्त कमाई की है.
- यह एक शानदार आंकड़ा है, जिससे यह ‘एल2: एम्पुरान’ (142.25 करोड़ रुपये) के बाद मोहनलाल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है.
इंटरनेशनल लेवल पर मॉलीवुड की बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
‘दृश्यम 3’ 111.7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिलहाल ओवरसीज़ बॉक्स ऑफिस पर तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फ़िल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है और यह इसी पायदान पर अपना सफ़र खत्म करेगी. वहीं दूसरी पोजिशन हासिल करने के लिए, इसे ‘लोकाह चैप्टर 1 – चंद्रा’ के 119.9 करोड़ रुपये को मात देनी होगी. इसके लिए इसे 8.2 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. लेकिन मोहनलाल की इस फ़िल्म का सफ़र लगभग खत्म हो चुका है, इसलिए ‘लोकाह चैप्टर 1 – चंद्रा’ को पछाड़ना अब इसके लिए नामुमकिन है.
ओवरसीज़ बॉक्स ऑफ़िस पर मॉलीवुड की टॉप 5 फिल्में
- L2: एम्पुरान – 142.25 करोड़ रुपये
- लोकाह चैप्टर 1 – चंद्रा – 119.9 करोड़ रुपये
- दृश्यम 3 – 111.7 करोड़ रुपये (26 दिन)
- थुडारम – 93.8 करोड़ रुपये
- वाझा 2 – 85.75 करोड़ रुपये