Fauzi Release Date: ‘फौजी’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?

Spread the love

पैन इंडिया सुपस्टार प्रभास की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिलहाल एक्टर ‘फौजी’ से बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं. फैंस में इस फिल्म को लेकर पहले ही काफी एक्साइटमेंट हैं. वहीं मेकर्स ने आज ‘फौजी’ से प्रभास का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. इसके साथ ही ‘फौजी’ की रिलीज डेट भी अनआउंस कर दी गई है. चलिए जानते हैं ‘फौजी’ कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘फौजी’ का फर्स्ट लुक
प्रभास के फैंस का इंतजार फाइनली आज खत्म हो गया है. दरअसल ‘फ़ौजी’ के मेकर्स ने इस मच अवेटेड पीरियड एक्शन ड्रामा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. फिल्म का पोस्टर काफी धांसू लग रहा है जो इसकी जबरदस्त दुनिया की एक झलक दिखाता है. पोस्टर में प्रभास बारिश से भीगे युद्ध के मैदान के बीचों-बीच अकेले बैठे नजर आ रहे हैं, और उनके आस-पास गिरे हुए सैनिक, मलबा और तबाही का मंजर दिख रहा है. खून, कीचड़ और लड़ाई के जख्मों से सने प्रभास थके हुए लेकिन पक्के इरादे वाले लग रहे हैं; उन्होंने एक हाथ में बंदूक थाम रखी है और सिंपल सफेद धोती जैसा लिबास पहना हुआ है. इस फर्स्ट लुक ने भी फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया है.

 

ये भी पढ़ें: Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंजवॉच

‘फौजी’ कब हो रिलीज?
फर्स्ट लुक रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने ‘फौजी’ की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने कन्फर्म किया है कि यह फिल्म 3 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करने के साथ फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए हनु राघवपुडी ने लिखा, “3 दिसंबर, 2026 को फौजी का सफर शुरू होगा. आइए, एक ऐसी कहानी देखें जो न सिर्फ बड़े पर्दे पर दिखेगी, बल्कि उन सभी के दिलों में भी बसी रहेगी जो हिम्मत, सम्मान और आजादी में विश्वास रखते हैं.” इस कैप्शन ने प्रभास की इस फ़िल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं.

 

‘फौजी’ स्टार कास्ट
इस फिल्म की कास्ट में इंटरनेट सेंसेशन ईमानवी शामिल हैं, जो प्रभास के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में  दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसका म्यूजिक विशाल चंद्रशेखर ने दिया है, जबकि मशहूर सिनेमैटोग्राफर सुदीप चटर्जी विजुअल्स का काम संभाल रहे हैं. फिल्म का प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है. उम्मीद है कि प्रभास शूटिंग के अगले शेड्यूल में शामिल होंगे और अपने सीन जल्दी पूरे कर लेंगे, क्योंकि टीम अब पोस्ट-प्रोडक्शन की तैयारी कर रही है. 

ये भी पढ़ें: 350 करोड़ का टर्नओवर, 260 करोड़ की नेटवर्थ, ‘मनी मशीन’ बन चुकी हैं कैटरीना कैफ, जानें- कहां से आता है इतना पैसा

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *