Jailer 2 Advance Booking Day 1:’जेलर 2′ के अब तक बिक गए 38 हजार से ज्यादा टिकट! खतरे में है ‘जना नायकन’ का रिकॉर्ड?

Spread the love

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. ये फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. उससे पहले इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. विदेशी मार्केट में प्री सेल में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, घरेलू बाजार में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग का क्रेज देखा जा रहा है. दिलचस्प बात ये है कि अभी के लिए, प्री-सेल्स के लिए बहुत कम शो लिस्ट किए गए हैं, लेकिन इसकी रफ्तार जबरदस्त है चलिए यहां ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानते हैं.

बहुत कम शो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू
‘जेलर 2’ के फिलहाल घरेलू मार्केट में महज 380 शो लिस्ट किए गए हैं और पूरी तरह से बुकिंग शुरू होनी बाकी है. फिर भी, टिकट काउंटरों पर काफी हलचल दिख रही है. बुक माई शो पर हर घंटे का ट्रेंड भी शुरू हो गया है. दोपहर 12:36 बजे (IST) तक, फ़िल्म ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए पिछले एक घंटे में 2.79 हजार टिकट बेचे थे इससे ये क्लियर हो गया है कि जब इसकी फुल फ्लैज्ड से प्री-सेल्स शुरू होगी तो ये फिल्म धमाल ही मचा देगी.

  • पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक  ‘जेलर 2’ के 38.1 हज़ार टिकट बिक चुके हैं (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर).
  •  कलेक्शन के मामले में, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग-डे प्री-सेल्स से 64.05 लाख रुपये कमाए हैं.
  • नेट कलेक्शन के हिसाब से यह 54.28 लाख रुपये है.
  • इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 27% है, जो कि शानदार है. जैसे-जैसे और शो बढ़ेंगे, आने वाले दिनों में जबरदस्त रिस्पॉन्स की उम्मीद है.

कहां हो रही ह अभी ‘जेलर 2′ की एडवांस बुकिंग?
अभी सिर्फ़ तमिलनाडु में ही ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है. शहरों की बात करें तो चेन्नई 30.01 लाख के साथ सबसे आगे है, और उसके बाद मदुरै 11.77 लाख के साथ है. त्रिची में पहले दिन के लिए 6.83 लाख के टिकट बिके हैं, जबकि कोयंबटूर में 6.43 लाख टिकटों की सेल हुई है.

‘जना नायकन’ को दे पाएगी मात?
थलपति विजय की ‘जना नायकन’ के नाम 2026 में कॉलीवुड में पहले दिन की सबसे ज़्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड है. ‘जेलर 2’ के पास सीक्वल होने का फ़ायदा है, इसलिए इसके इस आंकड़े को पार करने की पूरी उम्मीद लग रही है. गौतलब है कि ये ‘जेलर 2’ की रिलीज में अभी 5 दिन बाकी हैं, इसलिए ओपनिंग-डे प्री-सेल्स में इसके 30 करोड़ का आंकड़ा छूने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसलिए ‘जना नायकन’ को पीछे छोड़ना कोई मुश्किल काम नहीं है. हालांकि इसके ‘कुली’ के 37.2 करोड़ ग्रॉस से रहने की उम्मीद है.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *