Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: ‘जना नायकन’ की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 1 बजे तक 13 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

Spread the love

थलपति विजय की ‘जना नायकन’ को फाइनली आज सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखी जा रही है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ‘जना नायकन’ को देखने को लिए थिएटर्स के बाहर दर्शकों की लंबी-लंबी लाइनें नजर आ रही हैं. वहीं देश के कई सिनेमाघरों में तो फैंस विजय की फिल्म का जमकर जश्न मना रहे हैं. ऐसे में चलिए यहां जान लेते हैं ये फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है?

जना नायकन’ की कितनी हुई है एडवांस बुकिंग?
एच विनोथ निर्देशित फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए काफी चर्चा बटोर ली थी। ‘जना नायकन’ के पूरे भारत में एडवांस में 10 लाख 5 हजाक 756 टिकट बिके, जिससे ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर कुल 22.26 करोड़ रुपये की कमाई हुई, वहीं ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर, एडवांस बुकिंग से कुल 28.25 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन हुआ है.

  • ज्यादातर बुकिंग तमिल वर्जन से आईं, जिसके 9 लाख 76 हजार 134 टिकट बिके हैं.
  •  हिंदी वर्जन के 7 हजार 592 टिकट और तेलुगु वर्जन के 22 हजार30 टिकट बिके हैं.  
  • एडवांस बुकिंग कलेक्शन में तमिलनाडु का कॉन्ट्रिब्यूशन सबसे ज्यादा रहा. यहां से इसने प्री टिकट सेल से 12.27 करोड़ रुपये कमाए.
  •  इसके बाद कर्नाटक से 5.96 करोड़ रुपये और केरल से 2.02 करोड़ रुपये कमाए.

ये भी पढ़ें:-छात्रों के प्रोटेस्ट पर अक्षय, आमिर और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट

जना नायकन’ पहले दिन कितना कर रही कलेक्शन (Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates)
‘जना नायकन’ ने प्री टिकट सेल में भी छप्परफाड़ कमाई कर डाली है और ऐसे में थलपति विजय की इस आखिरी फिल्म की बंपर ओपनिंग तय मानी जा रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जना नायकन’ ने पहले दिन दोपहर 3 बजे तक 14.40 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 35.4% दर्ज की जा रही है.
जना नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 1 28.71 करोड़ (10 बजे तक)  35.4%
कुल कलेक्शन  28.71 करोड़  

नोटः-रात 10.30 बजे के बाद फाइनल आंकड़े पता चल पाएंगे. 

जना नायकन’ के बारे में
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जना नायकन’ में विजय, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और रेबा मोनिका जॉन मुख्य भूमिकाओं में हैं. ओपनिंग डे पर तो ये  शानदार शुरुआत करेगी ये तय है लेकिन  अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में कैसा परफॉर्म कर पाती है. 

 

ये भी पढ़ें:-Dhamaal 4 Box Office Day 13: ‘धमाल 4’ की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *