Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे ‘जेलर’ से ‘पठान’ के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन

Spread the love

एक्टर से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ आखिरकार तमाम मुश्किलों को पार करने के बाद इस गुरुवार, 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. वैसे ये फिल्म ओरिजनली जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन सीबीएफसी से सर्टिफिकेशन इश्यू की वजह से इसकी रिलीज डेट टलती रही. यहां तक कि ये ऑनलाइन लीक भी हो गई थी. इन सबके बावजूद फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

वहीं इसकी रिलीज से चार दिन पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी. इसने प्री सेल में ही अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ऐसे में कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह फिल्म बंपर ओपनिंग करेगी और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड मिट्टी में मिला देगी. चलिए यहां ‘जना नायकन’ का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन जानते हैं.

जना नायकन’ ने एडवांस बुकिंग में कितना कर डाला है कलेक्शन
‘जना नायकन’ किसी भारतीय फ़िल्म की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बनने की तैयारी में है. इसके लिए पूरे भारत में 8,000 शो प्लान किए गए हैं, जिनमें से अकेले तमिलनाडु में ही 3 हजार 500 से ज़्यादा शो होंगे.

  • वहीं सैकनिल्क के मुताबिक, बुधवार सुबह तक एडवांस बुकिंग से फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
  • वहीं ब्लॉक की गई सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा 20 करोड़ से ज्यादा हो जाता है.
  • वहीं वर्ल्डवाइड  ‘जना नायकन’ के लिए पहले वीकेंड की एडवांस बुकिंग 30 करोड़ से ज़्यादा हो गई है.
  • गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म की प्री टिकट सेल में ओरिजिनल तमिल वर्जन का कॉन्ट्रिब्यूशन सबसे ज्यादा है.
  • तमिलनाडु के बाहर फिल्म को लेकर बहुत कम चर्चा है. नॉर्थ इंडिया के कई सेंटर्स में तो इस फिल्म की एडवांस बुकिंग न के बराबर हुई है.

ये भी पढ़ें:-Tuesday Box Office Collection: ‘द ओडिसी’ मंगलवार को बनी तूफान, धमाल 4′ की भी रही धूम, जानें- मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘जना नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
विजय की फिल्म की रिलीज में बस एक दिन बाकी है, और उम्मीद है कि बुधवार को ‘जना नायकन’ की एडवांस बुकिंग में तेजी आएगी.  

  • ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ‘जना नायकन’ अपने ओपनिंग डे पर लगभग 55 करोड़ (नेट) कमा सकती है.
  • जबकि कुछ अनुमानों के अनुसार पहले दिन घरेलू कमाई 60 करोड़ तक पहुंच सकती है.
  • इसका मतलब है कि ये घरेलू मार्केट में ‘गोट’ की 44 करोड़ (नेट) की ओपनिंग को पीछे छोड़ देगी.
  • हालांकि ‘लियो’ की 65 करोड़ के फर्स्ट डे कलेक्शन को ये मात दे पाएगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी.

विदेशों में जेलर और पठान को दे सकती है मात
विदेशों में, खासकर नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट और साउथ-ईस्ट एशिया में ‘जना नायकन’ के ब्लॉकबस्टर शुरुआत करने की उम्मीद है.  उम्मीद है कि ये फिल्म  अपने पहले दिन इंटरनेशनल लेवल पर $4 मिलियन से ज़्यादा कमाएगी, जिससे इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 100 करोड़ के पार पहुंच जाएगी. इससे ‘जना नायकन’ ओपनिंग डे पर ही यह आंकड़ा छूने वाली 19वीं भारतीय फिल्म और तीसरी तमिल फिल्म बन जाएगी. कई एक्सपर्ट का मानना है कि ये 105 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. इसका मतलब है कि ये विदेशो में ‘गोट’  की 99 करोड़, ‘जेलर’ के 91 करोड़ और ‘पठान’ के104 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे सकती है.

‘जन नायकन’ के बारे में 
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’, राजनीति में पूरी तरह से कदम रखने से पहले विजय की आखिरी फिल्म है. इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण जैसे कई स्टार्स हैं. इस प्रोजेक्ट में अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है जबकि  सिनेमैटोग्राफी सत्यन सूर्यन की है और एडिटिंग प्रदीप ई. राघव ने की है.

 

ये भी पढ़ें:-3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में ‘मनी-मशीन’ बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *