तमिलनाडु के सीएम विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वहीं सीबीएफसी से सर्टिफेक्शन में देरी से लेकर ऑनलाइन लीक जैसी कई मुश्किलों का सामना करने के बाद आखिरकार ये फिल्म गुरुवार, 23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. यानी कुछ ही घंटों बाद दर्शक विजय को बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाते देख पाएंगे.
फिलहाल इस फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एडवांस बुकिंग हो रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘जना नायकन’ ने रिलीज से पहले प्री टिकट सेल में कितने करोड़ कमा लिए हैं?
‘जना नायकन’ की कैसी है एडवांस बुकिंग?
‘जना नायकन’ को फर्स्ट डे देखने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. इसी के साथ टिकट विंडो पर फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों- शोरों से हो रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों पर नजर डालें तो
- ‘जना नायकन’ ने रिलीज के पहले दिन के लिए बुधवार सुबह 10 बजे तक 6 लाख 71 हजार 6 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है.
- इससे फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के 15.44 करोड़ कमा लिए हैं.
- वहीं ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग का कलेक्शन 21.26 करोड़ रुपये हुआ है.
फिल्म की रिलीज में अभी भी कुछ घंटे बाकी हैं, जो सबसे अहम हैं. फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है और जिस रफ्तार से बुकिंग हो रही है, उससे लगता है कि एच. विनोथ की यह फिल्म बिना ब्लॉक की गई सीटों के ही प्री-सेल्स में आसानी से 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.
2026 की तीसरी सबसे बड़ी प्री-सेल की नाम
पिछले 24 घंटों में, ‘जना नायकन’ ने द राजा साब (15.31 करोड़) ‘बॉर्डर 2’ (12.5 करोड़) और मना शंकरा वारा प्रसाद गारू (14 करोड़+) को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म ने 2026 में तीसरी सबसे अच्छी प्री-सेल्स दर्ज की है. अब इसका टारगेट पेद्दी के 20.66 करोड़ की प्री सेल को मात देना है. उम्मीद है कि बुधावर को फिल्म ये उपलब्धि भी हासिल कर लेगी.
ये हैं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2026 की सबसे ज़्यादा एडवांस बुकिंग सेल्स
- धुरंधर 2 – 53 करोड़
- पेद्दी – 20.66 करोड़
- जना नायकन- 15.44 करोड़
- द राजासाब – 15.31 करोड़
- माना शंकरा वारा प्रसाद गारू – 14 करोड़+
- बॉर्डर 2 – 12.5 करोड़