तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ सात महीने की देरी के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है. यह फिल्म ‘धमाल 4’, ‘द ओडिसी’, ‘ईविल डेड बर्न’ और दूसरी कई फिल्मों के बीच कड़े मुकाबले के बीच रिलीज हुई हालांकि एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की और पहले ही दिन डबल डिजिट में कमाई की. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने दूसरे दिन, यानी 24 जुलाई 2026 को कितनी कमाई की है?
‘जना नायकन’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘जना नायकन’ काफी डिले के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और उम्मीद के मुताबिक इसे देखने के लिए पहले दिन दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 13,067 शो में 42.70 करोड़ की कमाई की, जिसमें कुल ऑक्यूपेंसी 41.6% रही. वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी फ्राइडे को इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की गई है.
- ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुमानों के मुताबिक ‘जना नायकन’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी फ्राइडे को 21.15 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ ‘जना नायकन’ की दो दिनों की कुल कमाई अब 63.85 करोड़ रुपये हो गई है.
| जना नायकन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| डे 1 | 42.70 करोड़ |
| डे 2 | 21.15 करोड़ |
| कुल कलेक्शन | 63.85 करोड़ रुपये |
ये भी पढ़ें:- Jana Nayagan Records: ओपनिंग डे पर ‘जन नायकन’ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन बना दिये ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स
‘जना नायकन’ का कितना है बजट?
कोईमोई के आंकड़ो के मुताबिक जना नायकन का बजट 300 से 350 करोड़ रुपये है. ऐसे में भारी भरकम लागत से बनी इस फिल्म को अब वीकेंड पर अपनी रफ्तार बढ़ानी पड़ेगी तभी ये अपने सेफ जोन में पहुंच पाएगी. देखने वाली बात होगी कि ‘जना नायकन’ वीकेंड पर कैसा परफॉर्म कर पाती है?

‘जना नायकन’ थलपति विजय की आखिरी फिल्म है
बता दें कि ‘जना नायकन’ राजनीति में पूरी तरह से कदम रखने से पहले थलपति विजय की आखिरी फिल्म है. फिल्म को शुरू में 9 जनवरी 2026 को पोंगल के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना था हालांकि, सर्टिफिकेशन से जुड़ी दिक्कतों के कारण इसकी रिलीज में देरी हुई. इसे जुलाई में सीबीएफसी सर्टिफिकेट मिला और इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया. फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायणन ने प्रोड्यूस किया है.
फिल्म की रिलीज से पहले ही, विजय ने कई बार कहा था कि वे अपनी पार्टी, तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के जरिए राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक्टिंग छोड़ देंगे. 10 मई 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, जना नायकन एक एक्टर के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म बन गई. फिल्म की रिलीज उनके फैंस के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह सिनेमा में विजय के तीन दशकों से ज्यादा लंबे करियर के एंड है.