Friday Box Office Collection: फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर गरजी ‘जना नायकन’, ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ ने भी किया कमाल, जानें- कलेक्शन

Spread the love

फ्राइडे का दिन सिनेमाघरों में काफी बिजी रहा. दरअसल बॉक्स ऑफिस पर कई नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. हालांकि सब पर थलापति विजय की नई रिलीज ‘जना नायकन’ ही भारी पड़ी. चलिए यहां जानते हैं कि शुक्रवार को ‘द ओडिसी’ से लेकर ‘धमाल 4’ तक ने कितना कलेक्शन किया है?

‘जना नायकन’ ने फ्राइडे को कितनी की कमाई?
थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ ने 42.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई में 50 फीसदी के करीब गिरावट दर्ज की गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जना नायकन ने रिलीज के दूसरे दिन यानी फ्राइडे को 21.15 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की 2 दिनों की कुल कमाई अब 63.85 करोड़ रुपये हो गई है.

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'जना नायकन', 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- कलेक्शन

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी एंटरटेनमेंट का भौकाल, रिलीज हुई ‘मुसाफिर कैफे’ से ‘आदर्श बाल विद्यालय’ तक ये 8 नई फिल्में-सीरीज

‘द ओडिसी’ ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 90.30 करोड़ की कमाई की है. वहीं रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को इसकी कमाई में तेजी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द ओडिसी ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 6.85 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों की कुल कमाई अब 97.15 करोड़ रुपये हो गई है.

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'जना नायकन', 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- कलेक्शन

‘धमाल 4’ ने तीसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने सिनेमाघरों में तीसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है. इसने पहले हफ्ते में 96 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे वीक में इस फिल्म का कलेक्शन 40.65 करोड़ रुपये रहा. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को कमाई में तेजी दिखाते हुए 2.50 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 15 दिनों की कुल कमाई अब 139.15 करोड़ रुपये हो गई है.

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'जना नायकन', 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- कलेक्शन

‘लेनिन’ ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ भी तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 36.65 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे वीक में इसका कलेक्शन 10.17 करोड़ रुपये हुआ. अब तीसरे फ्राइडे को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक लेनिन ने रिलीज के 15वें दिन 38 लाख रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की 15दिनों की कुल कमाई अब 47.20 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:- Jana Nayagan Records: ओपनिंग डे पर ‘जन नायकन’ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन बना दिये ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *