Jana Nayagan Box Office: ओवरसीज में ‘जना नायकन’ का धमाका, 11 दिनों में कमाए करोड़ों, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया

Spread the love

‘जना नायकन’ तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म है. इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा को यूं तो मिले-जुले से लेकर खराब रिव्यू तक मिले बावजूद इसके  ये फिल्म घरेलू और विदेशी बाजारों में अपनी कमाई बढ़ा रही है. खासकर ओवरसीज मार्केट में ‘जना नायकन’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल है और इसी के साथ इसने विदेशो में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चलिए यहां ‘जना नायकन’ की ओवरसीज की अब तक की कमाई जानते हैं.

‘जना नायकन’ की ओवरसीज की 11 दिनों की कुल कमाई
‘जना नायकन’ रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो गई थी फिर इसे सीबीएफसी से सर्टिफिकेशन इश्यू के चलते काफी देरी का भी सामना  करना पड़ा जिसके चलते लग रहा था कि इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म को थियेटर में चलने के दौरान काफी नुकसान हो सकता है लेकिन इसने 42.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत ठीक रही थी.

लोगों के मिक्स्ड रिव्यू के चलते बाद के दिनों में इसकी कमाई में गिरावट आई, लेकिन विजय के वफादार फैन बेस ने इसे बुरी तरह गिरने से बचा लिया. इसी वजह से यह आसानी से ‘करुप्पु’ (81.15 करोड़ रुपये) की कमाई को पीछे छोड़ते हुए विदेशी बाज़ार में 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बन गई है.

  • फिल्म की कमाई की बात करें तो रिलीज के11वें दिन, ‘जना नायकन’ ने 4,321 शो में भारत में 10.70 करोड़ की नेट कमाई की.
  • जिससे इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 175.60 करोड़ हो गया है वहीं ग्रॉस कमाई 204.92 करोड़ हुई है.
  • वहीं विदेशों में, फिल्म ने 11वें दिन 3.00 करोड़ कमाए, जिससे ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 91.00 करोड़ हो गया है.
  • इसी के साथ ‘जना नायकन’ की वर्ल्डवाइड कमाई 295.92 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

‘जना नायकन’ ने ओवरसीज में बनाया इतना बड़ा रिकॉर्ड
91 करोड़ की कमाई के साथ, ‘जना नायकन’ ने ‘वाझा 2’ (85.75 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और 2026 में ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब इसके निशाने पर ‘दृश्यम 3’ (111.7 करोड़) है  जो लिस्ट में दूसरे नंबर पर है लेकिन ‘जना नायकन’  के लिए इसे पछाड़ना मुश्किल है

2026 में ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 फिल्में

  • धुरंधर 2 – 451 करोड़
  • दृश्यम 3 – 111.7 करोड़
  • जना नायकन – 91 करोड़ (11 दिन)
  • वाझा 2 – 85.75 करोड़
  • करुप्पु – 81.15 करोड़
  • भूत बंगला – 57.55 करोड़
  • बॉर्डर 2 – 57.25 करोड़
  • आडू 3 – 51.12 करोड़
  • पेट्रियट – 43.25 करोड़
  • माना शंकरा वारा प्रसाद गारू – 43 करोड़

ये भी पढ़ें:-Sunday Box Office: संडे को ‘स्पाइडर मैन’ ने मचा दी धूम, ‘जना नायकन’ और ‘धमाल 4’ का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *