थलपति विजय की आखिरी फिल्म, ‘जना नायकन’ की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत हुई है. ऑनलाइन लीक होने के बावजूद, थिएटर में इस फिल्म के लिए भारी भीड़ नजर आई. खासतौर पर तमिलनाडु में ‘जना नायकन’ ने शानदार परफॉर्म किया है. कर्नाटक और केरल जैसे दूसरे इलाकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिससे इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 40 करोड़ नेट से ज्यादा की ओपनिंग की. इसी के साथ इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.
‘जना नायकन’ ने पहले दिन देश और दुनियाभर में कितनी कमाई की?
इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म के ओरिजिनल तमिल वर्जन की पहले दिन 68% ऑक्यूपेंसी रही. तेलुगु वर्जन में ओपनिंग डे पर 28% ऑक्यूपेंसी देखी गई जबकि हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 15% दर्ज की गई. इतनी ऑक्यूपेंसी और 13,000 से ज्यादा शो काउंट के साथ थलपति विजय की इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ नेट की कमाई से ओपनिंग की है.
वहीं विदेशों में फिल्म ने कुल 30.00 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 78.27 करोड़ हो गया है.
ये भी पढ़ेंः CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
‘जना नायकन’ ने बनाए ये रिकॉर्ड
- 41 करोड़ की कमाई के साथ, ‘जना नायकन’ इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर थलपति विजय की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.
- ‘जना नायकन’ ने विजय की ‘सरकार’ के 35.65 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दी है.
- थलपति विजय की ‘जना नायकन’ ने कॉलीवुड के इतिहास में 8वीं सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है. यह रजनीकांत की ‘कबाली’ (43.7 करोड़ रुपये) से पीछे है. इस लिस्ट में ‘कुली’ (65 करोड़ रुपये) सबसे ऊपर है.
- ‘जना नायकन’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. यह चिरंजीवी की ‘माना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ (41.6 करोड़) से पीछे रही. वरना ये तीसीर पोजिशन पर होती. इस लिस्ट में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (145 करोड़) सबसे आगे है.
- ‘जना नायकन’ ने 41 करोड़ की ओपनिंग के साथ धुरंधर के 28.60 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है.
- ‘जना नायकन’ ने विक्की कौशल की छावा के ओपनिंग डे कलेक्शन 33.10 करोड़ के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.
- ‘जना नायकन’ 78.27 करोड़ की कमाई के साथ वर्ल्डवाइड विजय की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है.
- ‘जना नायकन’ वर्ल्डवाइड साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इसने चिंरंजीवी की मना शंकरा वारा प्रसाद गारू के 65.85 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दी है.
ये भी पढ़ें:-छात्रों के प्रोटेस्ट पर अक्षय, आमिर और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट