थलपति विजय की आखिरी फिल्म के तौर पर प्रमोट की जा रही ‘जन नायकन’ को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और इसकी रिलीज कई बार टल चुकी है. विजय के के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी, लंबे समय तक फिल्म की रिलीज के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई थी. फाइनली अब इस मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है.
‘जन नायकन’ की रिलीज डेट आई सामने
‘जन नायकन’ 24 जुलाई, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है. रिलीज की इस तय तारीख के बारे में विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर्स को जानकारी दे दी गई है. विजय के फैंस जो इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा को देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं उनके लिए ये एक गुड न्यूज है. खबरें हैं कि इस फिल्म ने सात महीने की देरी के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब इसे बस सेंसर सर्टिफिकेट का इंतजार है.
बता दे कि कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर ‘यॉर्क सिनेमाज़’ ने बुधवार को एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आखिरकार! हमारे अपने थलापति विजय जन नायकन के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं. कनाडा में रिलीज यॉर्क सिनेमाज़ की तरफ़ से होगी. 24 जुलाई से पर्दे पर धमाल मचेगा, सिनेमाघरों में ज़बरदस्त जश्न के लिए तैयार हो जाइए स्टे ट्यून्ड पॉर टिकट्स.” हालांकि मेकर्स ने अभी तक रिलीज़ की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इस पोस्ट से अटकलें तेज़ हो गई हैं कि महीनों की देरी के बाद ‘जना नायकन’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
🔥 Finally! Our Own Thalapathy Vijay is ready to set the big screen on fire with #JanaNayagan💥
🇨🇦 Canada Release by York Cinemas
🎬 Igniting screens from July 24.Get ready for the ultimate theatrical celebration.
Stay tuned for tickets 🎫#thalapathyvijay #yorkcinemas pic.twitter.com/CcyiZAZqUp— York Cinemas (@yorkcinemas) July 8, 2026
सीबीएफसी से सेंसर सर्टिफिकेट का है बस इंतजार
खबरों के मुताबिक, ‘जन नायकन’ की टीम ने सीबीएफसी के सुझाए गए सभी बदलाव जमा कर दिए हैं और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है. उम्मीद है कि शुक्रवार तक सेंसर सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद मेकर्स रिलीज की तारीख का ऑफिशियली ऐलान कर सकते हैं.
‘जन नायकन’ के बारे में
‘जन नायकन’ को एच. विनोथ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े फीमेल लीड रोल में हैं. फिल्म की स्टार कास्ट में ममिता बैजू, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसे केवीएन प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है और इसका म्यूज़िक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.
Input By : https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/wednesday-box-office-collection-8th-july-alpha-welcome-to-the-jungle-coktail-2-maa-inti-bangaram-3157096