K Bhagyaraj death: सीएम विजय ने दी के भाग्यराज को अंतिम विदाई, तृषा कृष्णन भी हुईं इमोशनल, कहा- ‘एक दिन पहले ही…’

Spread the love

K Bhagyaraj death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के फेमस राइटर और फिल्ममेकर के भाग्यराज के निधन के बाद मातम पसर गया है. उनकी अचानक मौत की खबर ने ना केवल फैंस को बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के स्टार सेलेब्स तक को हैरान कर दिया. उनके लिए ये किसी सदमे से कम नहीं रहा. ऐसे में तृषा कृष्णन समेत कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया तो कुछ उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान सभी की आंखें नम और मायूस चेहरे दिखे.

तृषा कृष्णन ने लिखी इमोशनल पोस्ट

के भाग्यराज के निधन पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. इस दौरान उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि एक्ट्रेस ने एक दिन पहले ही उनके साथ खाना खाया था. तृषा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘भाग्यराज सर की आत्मा को शांति मिले. यकीन कर पाना बड़ा मुश्किल है क्योंकि एक दिन पहले ही हमने साथ में खाना खाया था और आज ये दिल को तोड़ देने वाली न्यूज सुन रहे हैं.’ तृषा ने उनके परिवार के लिए संवेदनाएं भी व्यक्त की.

Trisha via Instagram Stories.

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ की दहाड़, वर्ल्डवाइड की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

धनुष ने नम आंखों से किए दर्शन

इस लिस्ट में धनुष का नाम भी शामिल है. वो इस दौरान के भाग्यराज के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे थे. उनके चेहरे की मायूसी और नम आंखें बयां कर रही थीं कि उन्हें कितना बड़ा झटका लगा है. एक्टर ने भाग्यराज के बेटे शांतनु से मुलाकात की और दिलासा दिया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी सामने आया है.

शिवाकार्तिकेयन ने भी किए अंतिम दर्शन

इसके साथ ही शिवाकार्तिकेयन ने भी फिल्ममेकर के भाग्यराज के अंतिम दर्शन किए. वो मौत की खबर मिलते ही उनके घर पहुंचे और परिवार वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की. एक्टर ने घरवालों से मुलाकात की थी. इस दौरान वो भी काफी मायूस नजर आए.

पति विग्नेश शिवन संग पहुंची थीं नयनतारा

साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के भाग्यराज के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं. वो पति और डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ वहां पहुंची थीं. इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने भाग्यराज के परिवार को दिलासा दिया. नयनतारा की मायूसी और नम आंखें साफ तौर से देखने के लिए मिली.

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे दिन ‘पेद्दी’ समेत 7 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें ‘कॉकटेल 2’ का भी हाल

तमिलनाडु सीएम विजय भी पहुंचे

इसके अलावा तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलापति विजय भी के भाग्यराज के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे. इस दौरान वो बड़ी सी फूलों की माला लेकर पहुंचे थे और शोक व्यक्त किया. शांतनु एक्टर को देखते ही विजय के गले से लगकर फफककर रो पड़े. इस दौरान विजय उन्हें संभालते दिखे. 

के भाग्यराज का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

फिल्ममेकर के भाग्यराज का निधन होना तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है. ऐसे में तमिलनाडु सरकार ने के भाग्यराज को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का ऐलान किया. दिवंगत फिल्ममेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

के भाग्यराज का फिल्मी करियर

बहरहाल, अगर के भाग्यराज के फिल्मी करियर के बारे में बात की जाए तो उनका तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा योगदान रहा. उन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट के तौर पर की थी. उन्हें पहली बार स्क्रीन पर छोटे रोल में देखा गया था. उनकी फिल्म ’16 Vayathinile’ (1977) थी और इसके बाद वो Sigappu Rojakkal (1978) में भी काम करते दिखे थे. 

बतौर असिस्टेंट के भाग्यराज ने 16 Vayathinile और Kizhakke Pogum Rail करियर शुरू किया था. उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म Suvarilladha Chiththirangal (1979) से किया था. हालांकि, उन्हें पहचान Andha 7 Naatkal (1981) से मिली थी. भाग्यराज ने 25 फिल्में निर्देशित की थी और 75 फिल्मों में एक्टिंग की थी. उनका फिल्मी करियर 5 दशक से ज्यादा का रहा था.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *