Karuppu BO Day 4: सूर्या की ‘करुप्पु’ ने मंडे टेस्ट में भी किया टॉप, चार दिनों में कर डाली बमफाड़ कमाई, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?

Spread the love

सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पू’ दर्शकों का दिल जीत रही है. 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. यहां तक कि ये थिएटर्स में चल रहीं कई नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों पर भारी पड़ रही है और सबसे ज्यादा नोट बटोर रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘करुप्पू’ की चौथे दिन की कितनी रही कमाई?
सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर ‘करुप्पू’  न बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. हालांकि ये फिल्म तय तारीख के एक दिन बाद सिनेमाघरों में पहुंची थी लेकिन इसने आते ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली और इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर न केवल शानदार परफॉर्म कर रही है बल्कि ताबड़तोड़ नोट भी छाप रही है. अच्छी शुरुआत और दमदार ओपनिंग वीकेंड के बाद इसने मंडे टेस्ट में भी डबल डिजिट में कलेक्शन कर टॉप किया है.

  • इसी के साथ फिल्म की कमाई की बात करें तो 15.50 करोड़ से खाता खोलने वाली ‘करुप्पू’ ने दूसरे दिन 24.15 करोड़ और तीसरे दिन 28.35 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘करुप्पू’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 14.30 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘करुप्पू’ की चार दिनों की भारत में नेट कमाई अब 82.30 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-सलमान खान की तन्हाई की पोस्ट देख मां सलमा को भी हुई बेटे की चिंता, अब सुपरस्टार ने दी सफाई, बोले- ‘कभी-कभी लोगों के साथ…’

करुप्पू’ ने सूर्या की इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
यह फिल्म सूर्या की पिछली फिल्मों से बेहतर परफॉर्म कर रही है और उनके लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ चुकी है. इसने एथरक्कुम थुनिन्धवन (2022) के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 49.10 करोड़ को पहले ही मात दे दी है. वहीं इसने कंगुवा (2024) के 70.37 करोड़ और रेट्रो (2025) के लाइफटाइम कलेक्शन 60.58 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि करप्पू तमिल में अपने डब किए गए तेलुगु वर्जन से बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

करुप्पू’ के बारे में
करप्पू एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है और स्क्रीनप्ले उन्होंने रत्ना कुमार, अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टीएस गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार के साथ मिलकर लिखा है. फिल्म में सूर्या, तृषा कृष्णन और बालाजी के साथ-साथ इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा और सुप्रीत रेड्डी भी मुख्य भूमिका में हैं.  

ये भी पढ़ें:-Pati Patni Aur Woh Do BO Day 4:आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *