आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित सूर्या की हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ को सिनेमाघरों में दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, इस एक्शन-कॉमेडी फैंटेसी फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की थी और इसके बाद इसने वीकेंड पर बंपर कमाई की. और अब रिलीज के महज 7 दिन में ये फिल्म सूर्या के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. चलिए यहां ‘करुप्पु’ का 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानते हैं.
‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म
‘करुप्पु’ सूर्या के करियर के लिए एक संजीवनी साबित हुई है. एक्टर की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई थी. ऐसे में अब ‘करुप्पु’ ने एक्टर की अदद हिट की ख्वाहिश पूरी कर दी है. बता दं कि फिल्म मेकर्स ने अब ऑफिशियली अनाउंस किया है कि ‘करुप्पु’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 207 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इससे पहले, फिल्म ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में 147 करोड़ रुपये कमाए थे, इस उपलब्धि के साथ, ‘करुप्पु’ सूर्या के करियर की पहली फिल्म बन गई है जिसने एक हफ्ते के भीतर 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री की है.
खबरों के अनुसार, यह फिल्म केरल में सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ के चलते आने वाले दिनों में फिल्म का कलेक्शन और बढ़ सकता है.
‘करुप्पु’ के बारे में
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सूर्या ने लीड रोल प्ले किया है. उनके साथ इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा और सुप्रीत रेड्डी भी हैंय फिल्म में भरपूर एक्शन सीन, कोर्टरूम ड्रामा और इमोशनल पल हैं, जिनमें सूर्या को न्याय के लिए लड़ते हुए कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह दुश्मनों का सामना करते दिखाया गया है. फिल्म में तृषा कृष्णन ने प्रीति नाम की वकील और आरजे बालाजी ने बेबी कन्नन का किरदार निभाया है. फिल्म का म्यूजिक साई अभ्यंकर ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी जी. के. विष्णु ने और एडीटिंग आर. कलैवनन ने की है.
सूर्या की अपकमिंग फिल्मों को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट
‘करुप्पु’ की सफलता के बाद, सूर्या फिलहाल ‘वाथी’ और ‘लकी भास्कर’ फेम वेंकी अटुलुरी द्वारा निर्देशित ‘विश्वनाथन एंड संस’ पर काम कर रहे हैं. ये फिल्म जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद हैय इसके बाद, सूर्या मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘आवेशम’ के निर्देशक जीतू माधवन के साथ भी काम करेंगेय ‘करुप्पु’ के बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के बाद, सूर्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर फैंस और फिल्म जगत में उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.
ये भी पढ़ें:-Chand Mera Dil Review: दिल को छू लेगी ये प्यारी सी इंटेंस लव स्टोरी, लक्ष्य और अनन्या पांडे की कमाल की परफॉर्मेंस