Love Insurance Kompany Final BO:प्रदीप रंगनाथन की ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ हुई फ्लॉप, जानें- कितना रहा फाइनल कलेक्शन?

Spread the love

प्रदीप रंगनाथन की साइंस फिक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ का रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ था हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों को इम्प्रेस नही कर पाई. इसी के साथ ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. चलिए यहां जानते हैं ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ का फाइनल कलेक्शन कितना रहा है?

लव इंश्योरेंस कंपनी’ का देश और दुनियाभर में फाइनल कलेक्शन
बता दें कि तमिल फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ ने दुनिया भर में लगभग 58 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसमें से लगभग 45 करोड़ रुपये इस फिल्म ने घरेलू बाजार से और 13 करोड़ रुपये विदेशी बाजारों से कमाए हैं. इस फिल्म की लागत 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है ऐसे में ये अपने बजट को वसूलने में नाकाम रही है और इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है.

गौरतलब है कि विग्नेश सिवन द्वारा निर्देशित ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’  ने तमिलनाडु में लगभग 31.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो निराशाजनक है. फिल्म ने तेलुगु राज्यों से लगभग 8.50 करोड़ रुपये, कर्नाटक से 4 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बाकी भारतीय बाजारों से लगभग 1 करोड़ रुपये कमाए.

प्रदीप रंगनाथन की भारत में सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म रही
बता दें कि फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ा. ये फिल्म न केवल प्रदीप रंगनाथन की भारत में सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई, बल्कि एक अभिनेता के रूप में उनकी पहली फ्लॉप फिल्म भी रही है. गौरतलब है कि उनकी पिछली फिल्म ‘ड्यूड’ एक सफल फिल्म थी, जिसने अकेले तमिलनाडु में 56 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जो लव इंश्योरेंस कंपनी  के कुल कलेक्शन से लगभग 45 फीसदी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 5: ‘राजा शिवाजी’ ने मंगलवार को भी की धमाकेदार कमाई, जानें- 50 करोड़ी बनने से कितनी है दूर?

ओटीटी पर रिलीज होने जा रही लव इंश्योरेंस कंपनी’
लव इंश्योरेंस कंपनी अब इस हफ्तेसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है, जिसके साथ ही सिनेमाघरों में इसकी सेल भी खत्म हो जाएगी. ये फिल्म 6 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल हो जाएगी. देखते हैं कि डिजिटल डेब्यू पर इसका प्रदर्शन कैसा रहता है. इस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन ने लीड रोल प्ले किया है. साथ ही कृति शेट्टी, एसजे सूर्या, गौरी जी किशन, योगी बाबू और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *