Monday BO Collection Live Update: मंडे को भी ‘वेलकम टू द जंगल’ कर रही दंगल, ‘कॉकटेल 2’ का जलवा भी बरकरार, जानें- 12 बजे तक का कलेक्शन

Spread the love

संडे को सभी फिल्मों को छुट्टी का फायदा मिला और सिनेमाघरों में मौजूद वेलकम टू द जंगल से कॉकटेल 2 और मां इंति बंगारम सहित सभी फिल्मों की कमाई में काफी उछाल देखा गया. लेकिन इन फिल्मों का असली टेस्ट तो मंडे को होना है. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्में मंडे को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी कितनी है.

वेलकम टू द जंगल का मंडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ( Welcome 3 Monday BO Day 4 Live)
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने संडे को छप्परफाड़ कमाई की है. इसने जबरदस्त देती दिखाते हुए रविवार को 24.75 करोड़ कमाए.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को इस फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 8.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 20% दर्ज की जा रही है.
  • इसी के साथ इसका चार दिनों का कलेक्शन 72.25 करोड़ हुआ है.
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 4  8.50 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 20%
कुल कलेक्शन  72.25 करोड़  

कैरी ऑन जट्टा 4 मंडे को कितनी कर रही कमाई? (Carry On Jatta 4 BO Day 4 Live)
गिप्पी ग्रेवाल की कैरी ऑन जट्टा 4 ने ओपनिंग वीकेंड पर अच्छा परफॉर्म किया. 1.90 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ और तीसरे दिन संडे को 3.50 करोड़ कमाए.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को इस फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 1.40 करोड़ की कमाई की है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 25% दर्ज की जा रही है.
  • इसी के साथ इसका चार दिनों का कलेक्शन 9.20 करोड़ हुआ है.
कैरी ऑन जट्टा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 4 1.40 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 25%
कुल कलेक्शन  9.20 करोड़  

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 3: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म, ये रिकॉर्ड भी बनाया

कॉकटेल 2 का दूसरे मंडे का कलेक्शन (Cocktail 2 BO Day 11 Live)
शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 ने दूसरे वीकेंड पर भी धमाकेदार परफॉर्म किया. इसका दूसरे संडे का कलेक्शन 4.40 करोड़ रुपये रहा है.

  • वहींअब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 11वें यानी दूसरे मंडे को इस फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 1.75 करोड़ की कमाई की है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 14% दर्ज की जा रही है.
  • इसी के साथ इसका 11 दिनों का कलेक्शन 84.90 करोड़ हुआ है.
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 11 1.75 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 14%
कुल कलेक्शन  84.90 करोड़  

मैं वापस आऊंगा का तीसरे मंडे का कलेक्शन ( Main Vaapas Aaunga BO Day 18 Live)
इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा ने बेशक धीमी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद इस फिल्म ने हर दिन अपने कलेक्शन से हैरान किया है. यहां तक कि तीसरे संडे को इसने जबरदस्त ग्रोथ दिखाते हुए 4.50 करोड़ कमाए. 

  • वहींअब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 18वें यानी तीसरे मंडे को इस फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 1.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 18% दर्ज की जा रही है.
  • इसी के साथ इसका 18 दिनों का कलेक्शन 47.80 करोड़ हुआ है.
मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 18 1.50 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 18%
कुल कलेक्शन  47.80 करोड़

ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 BO Collection Day 10: ‘वेलकम टू द जंगल’ के आगे ‘कॉकटेल 2’ ने दूसरे संडे भी काटा बवाल, कर डाली शानदार कमाई, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *