Patriot BO Day 5: मंगलवार को ‘पैट्रियट’ ने तोड़ा दम, जानें रिलीज के पांच दिनों में कितना फीसदी वसूल पाई है बजट?

Spread the love

मोहनलाल और ममूटी की पैट्रियट साल की मच अवेटेड फिल्म थी. दोनों दिग्गजों को साथ में बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे और फिल्म से उम्मीदें आसमान छू रही थीं. वहीं एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिला हालांकि इसकी ओपनिंग अच्छी रहीलेकिन जल्द ही नकारात्मक प्रमोशन का असर दिखने लगा. पहले वीकेंड में इसकी कमाई में लगातार गिरावट आई और पहले मंडे टेस्ट में ये फेल हो गई. चलिए यहां जानते हैं इसने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को कितनी कमाई की है?

पैट्रियट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5वां दिन
पैट्रियट के लिए टिकट खिड़कियों पर ज्यादा कंप्टीशन नहीं है क्योंकि वाझा 2, भरतनाट्यम 2, मोहिनीअट्टम और पल्लीचट्टाम्बी जैसी फिल्में कम कमाई कर रही हैं. हालांकि पैट्रियट भी वीकडेज में दर्शकों के लिए तरसती नजर आ रही है और इसी के साथ इसकी कमाई में काफी मंदी देखी जा रही है. बड़े स्टार्स वाली इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. ओपनिंग डे के बाद से ये डबल डिजिट में कमाई नहीं कर पाई है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक पैट्रियट ने रिलीज के पहले दिन 10 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 6.15 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन का कलेक्शन 5.50 करोड़ रहा और चौथे दिन इसने 1.70 करोड़ कमाए.

  • अब सैकनिल्ककी अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को पैट्रियट ने 1.50 करोड़ कमाए है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की कुल कमाई अब 24.85 करोड़ रुपये हो गई है.

पैट्रियट ने बजट का कितना फीसदी वसूला? 
महेश नारायणन की मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म को 125 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी बताया जा रहा है.ये फिल्म रिलीज के चार दिनों में, कुल इनवेस्टमेंट का केवल 20% ही वसूल कर पाई हैं. फिल्म की स्लो स्पीड को देखते हुए अब इसका सेफ जोन में एंट्री करना दूर की कौड़ी लग रहा है. इसी के साथ मोहनलाल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी लगातार दूसरी फ्लॉप फिल्म के लिए तैयार हैं, इससे पहले 2025 में आई फैंटेसी एक्शन फिल्म वृषभा ने केवल 1.64 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

पैट्रियट से उम्मीद थी कि यह 2026 में मलयालम सिनेमा की सफलता की लय को आडू 3, वाझा 2 और प्रकंबनम के बाद जारी रखेगी. लेकिन इसके बजाय, यह सबसे बड़ी निराशाओं में से एक बनकर रह जाएगी.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *