Peddi BO Day 13: राम चरण की ‘पेद्दी’ की कमाई में दूसरे मंगलवार भी आई मंदी, क्या 200 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद भी हो जाएगी फ्लॉप?

Spread the love

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर बुची बाबू सना की मच अवेटेड स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ की रफ़्तार दूसरे हफ़्ते में धीमी पड़ गई है. यह फिल्म 4 जून को रिलीज हुई थी और इसे क्रिटिक्स से मिले-जुले से लेकर अच्छे रिव्यूज़ मिले थे. वहीं फ़िल्म में जाह्नवी के किरदार के हाइपर-सेक्शुअलाइज़ेशन को लेकर हुई आलोचना के बावजूद, यह फ़िल्म भारत में 200 करोड़ का नेट कलेक्शन करने में कामयाब रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘पेद्दी’ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

पेद्दी ने 13वें दिन कितनी की कमाई?
राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में अच्छा परफॉर्म किया था. दूसरे वीकेंड पर भी इसकी कमाई में तेजी देखी गई लेकिन अब वीकडेज में एक बार फिर ये मंदी झेल रही है. फिल्म के कलेक्शन मे दूसरे मंडे को मंदी देखी गई और इसने 3.45 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे मंगलवार को भी इसकी कमाई में गिरावट आई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पेद्दी ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 3.45 करोड़ कमाए  हैं.
  • इसी के साथ ‘पेद्दी’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 223.55 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Raaka Release Date:अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

2026 की टॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फ़िल्म बनी पेद्दी
रिलीज के 13 दिनों में 223.55 करोड़ की कमाई के साथ, ‘पेद्दी’ ने चिरंजीवी की ‘माना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ (218.47 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 2026 की टॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या से साल की 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन पाएगी या नहीं.

भारत में 2026 की टॉप तेलुगु फ़िल्में (नेट कमाई) 

  • पेद्दी – 223.55 करोड़ (13 दिन)
  • माना शंकरा वारा प्रसाद गारू – 218.47 करोड़
  • द राजा साब – 146.04 करोड़
  • उस्ताद भगत सिंह – 72.38 करोड़
  • अनगनागा ओका राजू – 53.9 करोड़

पेद्दी ने बजट का कितना वसूला?
‘पेद्दी’ 350 करोड़ के बजट में बनी थी और अब तक इसने 223.55 करोड़ नेट कमाई की है. यानी 13 दिनों में इसने बजट का 63.87% हिस्सा वसूल कर लिया है. सेफ़ ज़ोन में आने के लिए इसे और 126.45 करोड़ की ज़रूरत है, जो हासिल करना नामुमकिन है।. इसलिए, भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इस फ़िल्म का नुकसान वाला फ़ैसला लगभग तय हो गया है.

 

ये भी पढ़ें-Sunny Deol Vs Ameesha Patel: बिना फिल्मों के भी सनी देओल से ज्यादा अमीर हैं अमीषा पटेल, जानें गदर के दोनों एक्टर्स की नेटवर्थ

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *