Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है ‘पेद्दी’, जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?

Spread the love

राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून, गुरुवार यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. वहीं ‘गेम चेंजर’ के फ्लॉप होने के बाद टॉलीवुड स्टार अब इस फिल्म से बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. ऐसे में ‘पेद्दी’  से काफी उम्मीदें की जा  रही हैं. इन सबके बीच हाल ही में फिल्म के बजट का खुलासा हुआ था जोकि 300 करोड़ रुपये के आंकड़े से कहीं  ज्यादा है. भारी भरकम बजट के साथ, ये फिल्म पर अच्छा परफॉर्म करने का प्रेशर है. ऐसे में जानते हैं कि ‘पेद्दी’ को सेफ जोन में आने के लिए कितनी कमाई करनी होगी?

राम चरण की तीसरी सबसे महंगी फिल्म है ‘पेद्दी’
‘आरआरआर’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से  राम चरण पर पैन इंडिया लेवल पर सफल फिल्म देने का काफी दबाव है. इसी कारण पैन इंडिया ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए मेकर्स फिल्म प्रोडक्शन में मोटा पैसा इनवेस्ट कर रहे हैं. बता दें कि ‘आरआरआर’ के बाद राम के लीड रोल वाली फिल्म ‘गेम चेंजर’ थी, जो 450 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनी थी. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. वहीं ‘गेम चेंजर’ के बाद, मेगा पावर स्टार की ‘पेद्दी’ भी 350 करोड़ के बजट में बनी है, जिससे यह राम चरण की तीसरी सबसे महंगी फिल्म बन गई है.  इससे पहले आरआरआर 550 करोड़ की लागत में बनी थी और ये एक्टर की सबसे एक्सपेंसिव फिल्म थी. वहीं 350 करोड़ की भारी लागत के साथ, ‘पेद्दी’ पहले से ही एक रिस्क से भरा कदम लग रही है, और अब सभी की निगाहें भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस पर टिकी हैं.

सेफ जोन में आने के लिए ‘पेद्दी’ को कितना कमाना होगा?
‘पेद्दी’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सेफ जोन में आने के लिए 350 करोड़ रुपये की नेट कमाई करनी होगी. अब तक राम चरण की केवल एक ही फिल्म, आरआरआर, ने 350 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का कलेक्शन किया है और इतना बड़ा आंकड़ा हासिल करना बेहद मुश्किल काम लगता है. राम चरण की स्टार पावर को देखते हुए, ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत के लिए तैयार है, लेकिन 350 करोड़ रुपये की नेट कमाई के लिए इसे दर्शकों के स्ट्रॉन्ग पॉजिटिव माउथ की जरूरत होगी. यह काम मुश्किल तो है, लेकिन नामुमकिन नहीं.

ये भी पढ़ें:-आमिर खान संग तलाक के बाद रीना दत्ता और किरण राव को कितनी मिली थी एलिमनी? जानकर चौंक जाएंगे

‘पेद्दी’ के बारे में
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित, ‘पेद्दी’ में शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स, वृद्धि सिनेमाज और आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है.

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *