रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज के दूसरे वीक में एंट्री कर गई है. इस फिल्म का पहला हफ्ता काफी धमाकेदार रहा और इसने शानदार कमाई की. वहीं इसके दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी काफी धुआंधार हुई है. इसी के साथ इसने दूसरे फ्राइडे भी खूब कमाई की. चलिए यहां जानते हैं कि ये दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन कितना कलेक्शन कर रही है, साथ ही इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.
‘रामायण’ के 9 दिनों का कलेक्शन
रिलीज के 9वें दिन ‘रामायण’ की कमाई में गिरावट देखी गई फिर भी इसने धमाकेदार कमाई की और इसी के साथ ये 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई. ऐसा करने वाली ये साल की दूसरी फिल्म बन गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ की कमाई की थी.
- वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 47.85 करोड़ की कमाई की.
- इसी के साथ इसकी भारत में 9 दिनों की कुल नेट कमाई 612.45 करोड़ रुपये हुई.
‘रामायण’ का 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ramayana Box Office Collection Day 10 Live Updates)
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 10.30 बजे तक 71.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
- इसी के साथ फिलहाल इसकी भारत में 10 दिनों की नेट कमाई अब 684.20 करोड़ रुपये हो गई है.
| ‘रामायण’ | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे 10 | 71.50 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन) | 44.1% |
| कुल कलेक्शन | 684.20 करोड़ |
‘रामायण’ ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड कितनी कर डाली कमाई
‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड भी तहलका मचाया हुआ है. इस पौराणिक फिल्म को विदेशी ऑडियंस से भी खूब प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये हर दिन सॉलिड कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 9वें दिन ओवरसीज में 25 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके वहां इसकी कुल कमाई अब 378.50 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 1,110.70 करोड़ कमा लिए हैं.
‘रामायण’ स्टार कास्ट
‘रामायण’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश ने लीड रोल प्ले किया है. अन्य कलाकारों में सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, अरुण गोविल सहित कई शामिल हैं, इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है.