रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘रामायण’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को सिर्फ हिंदी भाषा में ही नहीं, बल्कि साउथ में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
खास बात यह है कि तमिलनाडु में भी फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बना रही है. यहां इसका मुकाबला सूर्या की फिल्म ‘सीन’ से है और दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प टक्कर देखने को मिल रही है.
तमिलनाडु में सूर्या की ‘सीन’ से ‘रामायण’ का मुकाबला
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ तमिलनाडु में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. यहां इसका मुकाबला सूर्या की फिल्म ‘सीन’ से हो रहा है. शुरुआती दिनों में ‘सीन’ ने तमिलनाडु में शानदार कमाई की, लेकिन अब ‘रामायण’ भी इस बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब रही है.
तमिलनाडु में ‘रामायण’ ने बनाई मजबूत पकड़
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्या की फिल्म ‘सीन’ ने रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार को तमिलनाडु में 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, ‘रामायण’ ने इसी दिन 2.75 करोड़ रुपये कमाए. तमिलनाडु में ‘रामायण’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन 24.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
गौरतलब है कि ‘सीन’ तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है, जबकि ‘रामायण’ एक पैन इंडिया फिल्म है. ऐसे में तमिलनाडु में एक हिंदी फिल्म का इतना अच्छा प्रदर्शन करना खास है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों के बीच यह मुकाबला किस ओर जाता है.
‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 47.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ भारत में फिल्म की नौ दिनों की कुल नेट कमाई 612.45 करोड़ रुपये हो गई है.
‘सीन’ ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये
वहीं, सूर्या की फिल्म ‘सीन’ ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए 111.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब यह फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है और इसकी कमाई की रफ्तार में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सीन’ ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भारत में 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की आठ दिनों की कुल भारतीय नेट कमाई 117.70 करोड़ रुपये हो गई है.