शुक्रवार को सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की नई रिलीज ‘कॉकटेल 2’ ने जबरदस्त ओपनिंग ली. वहीं सामंथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम की भी अच्छी शुरुआत हुई. इन नई फिल्मों के आने से थिएटर में मौजूद बाकी फिल्म का बुरा हाल दिखा. हालांकि सबके बीच में मैं वापस आऊंगा ने फिर भी ठीक कमाई की. चलिए यहां जानते हैं कॉकटेल 2 समेत बाकी फिल्में शनिवार को कितना कलेक्शन कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.
कॉकटेल 2 का शनिवार का कलेक्शन ( Cocktail 2 Day 2 Collection)
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 ने रिलीज के पहले दिन 13.50 करोड़ की कमाई कर धमाकेदार शुरुआत की है.
- सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के दूसरे दिन 10.30 बजे तक इस फिल्म ने 16.25 करोड कमा लिए हैं.
- इसकी ऑक्यूपेंसी 24% दर्ज की जा रही है.
- इसका दो दिनों का कुल कलेक्शन फिलहाल 29.75 करोड़ हो गया है
मां इंति बंगारम का शनिवार का कलेक्शन ( Maa Inti Bangaram Day 2 Collection)
सामंथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम भी शुक्रवार को रिलीज हुई इसने ओपनिंग डे पर 5.35 करोड़ कमाए थे.
- सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के दूसरे दिन 10.30 बजे तक इस फिल्म ने 7.50 करोड कमा लिए हैं.
- इसकी ऑक्यूपेंसी 43.4% दर्ज की जा रही है.
- इसका कुल कलेक्शन फिलहाल 12.85 करोड़ हो गया है.
मैं वापस आऊंगा का दूसरे शनिवार का कलेक्शन (Main Vaapus Aaunga Day 9 Collection)
इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. नई रिलीज फिल्मों के आगे भी 8वें दिन इसने 1.15 करोड़ कमाए थे.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 9वें दिन 10.30 बजे तक इसने 4.35 करोड़ कमा लिए हैं.
- इसकी ऑक्यूपेंसी 53.0% दर्ज की जा रही है.
- इसका कुल कलेक्शन फिलहाल 18.50 करोड़ हो गया है.
हॉन्टेड 3डी का दूसरे शनिवार का कलेक्शन (Haunted 3D Day 9 Collection)
विक्रम भट्ट निर्देशित और मिमोह चक्रवर्ती स्टारर हॉरर फिल्म हॉन्ट्रेड 3डी की कमाई में दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही झटका लगा है. रिलीज के 8वें दिन इसने 50 लाख रुपये कमाए थे.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन 10.30 बजे तक इस फिल्म ने 0.34 करोड़ कमाए हैं.
- इसकी ऑक्यूपेंसी 12.0% दर्ज की जा रही है,
- फिलहाल इसका कुल कलेक्शन अब 16.74 करोड़ हो गया है.
ये भी पढ़ें:-सिंपल या ग्रैंड… गर्लफ्रेंड गौरी संग कैसी शादी करेंगे आमिर खान? एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट
पेद्दी ने तीसरे शनिवार कितनी की कमाई? (Peddi Day 17 Collection)
राम चरण की पेद्दी की कमाई भी अब हर दिन घट रही है. रिलीज के तीसरे शुक्रवार यानी 16वें दिन इसने 1.75 करोड़ का ही कलेक्शन किया था.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीसरे शनिवार यानी 17वें दिन 10.30 बजे तक इसने 1.35 करोड़ कमाए हैं.
- इसकी ऑक्यूपेंसी 25.0% दर्ज की जा रही है.
- वहीं इसका भारत में कुल कलेक्शन अब 231.10 करोड़ हुआ है.
है जवानी तो इश्क होना है की तीसरे शनिवार की कमाई ( HJTIHH Day 16 Collection)
वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है ने भी अब तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही दम तोड़ दिया है. रिलीज के 15वें दिन इसने 40 लाख कमाए थे.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन 10.30 बजे तक इसने 0.38 करोड़ कमाए हैं.
- इसकी ऑक्यूपेंसी 14% दर्ज की जा रही है.
- वहीं इसका भारत में कुल कलेक्शन फिलहाल 50.18 करोड़ रुपये हुआ है.
नोट:- बता दें कि ये सभी आंकड़े ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क से लिए गए हैं.