इस हफ्ते यानी सिनेमाघरों साउथ की फिल्मों की सुनामी आने वाली है. दरअसल 19 जून को थिएटर्स में एक या दो नहीं साउथ से 10 फिल्में धमाल मचाने आ रही हैं. इनमें सामंथा रुथ प्रभु की मच अवेटेड फिल्म मां इंटी बंगाराम भी शामिल है. चलिए यहां 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही साउथ फिल्मों की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.
‘मा इंटी बंगारम’
‘मा इंटी बंगारम’ एक ऐसी नई-नवेली दुल्हन की कहानी है जो अपने पति के साथ एक पारंपरिक और रूढ़िवादी परिवार में रहती है. उसे अपने शक करने वाले ससुराल वालों का भरोसा जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु, गुलशन देवैया, दिगंत मंचले, गौतमी तदिमल्ला, श्रीमुखी, मंजूषा और श्रीनिवास गविरेड्डी ने अहम रोल प्ले किया है. बीवी नंदिनी रेड्डी निर्देशित ये तेलुगु फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
हेत्तु मीधा धायं नकेम भयं
चेट्टू मीधा धाय्यम नकेम भयम कार्तिक और उसके दोस्तों की कहानी है. वे एक रिसर्च के लिए एक फार्महाउस आते हैं. वहां रहते हुए, उन्हें अजीब और डरावनी घटनाओं का सामना करना पड़ता है. फिल्म में थलाडा साईकृष्णा, माधुरी चिगुरू, बालू वांगपांडु, विजय नित्ताल ने अहम रोल प्ले किया है. थल्लाडा साईकृष्णा निर्देशित तेलुगू फिल्म 19 जून को रिलीज हो रही है.
‘डोडमंसा’
‘डोडमंसा’ शिवु नाम के एक गांव के लड़के की कहानी है, जो एक्टर बनने का सपना देखता है. वह बैंगलोर चला जाता है और अपने दोस्त के साथ ऑटो ड्राइवर का काम करता है. उसे स्नेहा नाम की एक उभरती हुई एक्ट्रेस से प्यार हो जाता है, जबकि देवु नाम का एक स्ट्रगलिंग फिल्ममेकर उन्हें अपनी पहली फिल्म में लीड रोल के लिए कास्ट करता है. फिल्म में आर शरथ कृष्णा, रेश्मा लिंगराजप्पा, हुली कार्तिक, बाला राजवाड़ी और शिल्पा शिवकुमार ने अहम रोल प्ले किया है. आर शरथ कृष्णा निर्देशित ये कन्नड़ फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों मे रिलीज हो रही है.
नूरु सामी
‘नूरु सामी’ मां और बेटे के गहरे रिश्ते, सामाजिक परंपराओं और निजी खुशी के बीच टकराव की कहानी है. फिल्म में विजय एंटनी, स्वासिका विजय, अजय धिशन, लिजोमोल जोस, करुणास और काव्या अनिल अहम रोल में हैं. शशि निर्देशित ये तमिल फिल्म भी 19 जून को सिनेमाघरों में पहुंच रही है.
‘बालन – द बॉय’
ये एक टीनएज लड़के की कहानी है जो मुश्किल बचपन और अपनी मां के गायब हो जाने के बाद उन्हें ढूंढ रहा है. वह इस मामले को सुलझाना चाहता है और अपने अतीत का सच जानना चाहता है. इस मलयालम फिल्म में फरज़ाना पलाथिंगल, अधिशेषन केआर, ज़िनन, जीन पॉल लाल, गिरीश एडी ने अहम रोल प्ले किया है. जबकि टोविनो थॉमस कैमियो रोल में हैं. चिदंबरम निर्देशित ये मिस्ट्री साइकोलॉजिकल थ्रिलर भी 19जून को बड़े पर्दे पर आ रही है.
LGBT: ए लीगल बैटल
LGBT: ‘अ लीगल बैटल’ एक ट्रांसजेंडर महिला की सम्मान के लिए लगातार जारी लड़ाई की कहानी है. एक दर्दनाक अनुभव से गुज़रने के बाद, वह अधिकारियों को चुनौती देती है. इस तेलुगु फिल्म में एस्टर नोरोन्हा, राजू खेर, एलबी श्रीराम, प्रीति निगम, आनंदा चक्रपाणि और ओरुगंती लैला ने अहम रोल प्ले किया है. पी. सुनील कुमार रेड्डी निर्देशित ये सोशल ड्रामा थ्रिलर भी 19 जून को रिलीज हो रही है.
‘ट्रांसफर त्रिमूर्तुलु’
‘ट्रांसफर त्रिमूर्तुलु’ एक ईमानदार और निडर कॉन्स्टेबल की कहानी है, जो बुरे लोगों के खिलाफ़ बिना किसी नतीजे की परवाह किए आवाज़ उठाने के लिए जाना जाता है. जब एक इत्तेफ़ाक से उसे एक पुराने राज़ का पता चलता है, तो उसे उन ताकतवर लोगों का सामना करना पड़ता है जो सच को छिपाए रखना चाहते हैं. फिल्म में वड्डे नवीन, राशि सिंह, आदुकलम नरेन और शिल्पा तुलस्कर ने अहम रोल प्ले किया है. ये तेलुगु फिल्म भी 19 जून को रिलीज हो रही है.
‘चिन्ना चिन्ना आसई’
‘करुप्पु’ में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफ़ पाने के बाद, इंद्रंस अब ‘चिन्ना चिन्ना आसई’ में मधु शाह के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. यह फ़िल्म दो अजनबियों के बीच एक दिल को छू लेने वाले और मैच्योर रिश्ते की कहानी है, जो वाराणसी के तट पर अचानक हुई मुलाक़ात के बाद एक बंधन में बंध जाते हैं. फिल्म में इंद्रंस, मधु शाह, अपर्णा बालमुरली, थम्बी रमैया, काली वेंकट और विष्णु अगस्त्य अहम रोल में हैं. वर्षा वासुदेव निर्देशित ये मलयालम रोमांटिक ड्रामा भी 19 जून, 2026 को रिलीज हो रही है.
‘दीवाना’
‘दीवाना’ मुन्ना नाम के एक आम युवक की कहानी है, जो एकतरफा प्यार से जूझ रहा है. वह अम्मू नाम की एक ऐसी लड़की को चाहता है. फिल्म में हर्षित आर, स्नेहा मणिमेघलाई, नरेश विजय कृष्णा, जीवन कुमार और झांसी अहम रोल में हैं. इसे श्रीकांत संगिशेट्टी ने डायरेक्ट किया है. ये तेलुगु फिल्म भी 19 जून को रिलीज हो रही है.