South Theater Release: इस हफ्ते थिएटर में साउथ फिल्मों का तूफान, रिलीज हो रही ‘AK 47’ से ‘किलर’ तक 8 जबरदस्त मूवीज

Spread the love

साउथ सिनेमा लवर्स के लिए इस हफ्ते थिएटर में देखने के लिए कई ऑप्शन होंगे. दरअसल साउथ की एक या दो नहीं बल्कि 8 फिल्में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं. इनमें एक्शन ड्रामा से लेकर कॉमेडी और थ्रिलर-सस्पेंस से भरी फिल्में शामिल तो चलिए यहां इस वीक सिनेमाघरों में रिलीज हो रही साउथ की फिल्मों की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.

‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47 – AK 47′
‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47 – AK 47 में वेंकटेश दग्गुबाती और श्रीनिधि शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में  नारा रोहित, निवेथा पेथुराज, वेनेला किशोर, राव रमेश, सत्या, ब्रह्माजी, पूजिता पोन्नदा शामिल हैं. इसे त्रिविक्रम श्रीनिवास ने निर्देशित किया है. बता दें कि ये तेलुगू की एक्शन कॉमेडी ड्रामा 30 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

सिधु
सिधु एक मलयालम फिल्म है. इसमें एरिस्टो सुरेश, जाफर इडुक्की, जॉय मैथ्यू, बालाजी शर्मा, सिरियाक अलेन्चेरिल और रजित कुमार ने अहम रोल प्ले किये हैं. अजित पूजापुरा निर्देशित ये मिस्ट्री थ्रिलर 30 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सिंगारम
‘सिंगारम’ तमिल भाषा की फिल्म है और इसे के वी कथिरवेलु ने निर्देशित किया है. फिल्म में योगी बाबू और वेला राममूर्ति ने अहम रोल प्ले किया है. ये भी 30 अक्टबूर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.

किलर
सुकू पूर्वज निर्देशित ‘किलर’ एक ऐसे बागी साइंटिस्ट की कहानी है, जो एक क्रांतिकारी वैज्ञानिक खोज की तलाश में एक ऐसी दुनिया में पहुंच जाता है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इंसानी भावनाओं से टकराव होता है. इसमें  ज्योति पूर्वज, सुकू पूर्वज, मनीष गिलाडा, विशाल राज, चंद्र कांत कोल्लू और अर्चना अनंत ने अहम रोल प्ले किया है. तेलुगु की इस साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर को 30 अक्टूबर से थिएटर में देख सकते हैं.

चंद्रयान
‘चंद्रयान’ तेलंगाना के तीन भोले-भाले युवाओं की कहानी है, जो अल्लू अर्जुन और विराट कोहली जैसी मशहूर हस्तियों की सफलता से खुद को फीका महसूस करने के बाद, चांद पर जाने का सपना देखते हैं. श्रीनाथ चंद्रशेखर निर्देशित इस एडवेंचर कॉमेडी फिल्ममें  शिवा कुमार धीकोंडा, स्वप्ना प्रियदर्शिनी, रवि शिवा तेजा और  लोकेश मुरुकुर्थ ने अहम रोल प्ले किया है. तेलुगु भाषा की ये फिल्म भी 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है.

मिस्टर लकी
‘मिस्टर लकी’ लक्ष्मण नाम के एक आम IT प्रोफेशनल की कहानी है, जिसे मज़ाक में ‘लकी’ कहा जाता है, जबकि असल में उसकी किस्मत बहुत ही ज़्यादा खराब है. हर्षित रंगस्वामी निर्देशित इस फैंटेसी थ्रिलर में राम तेज, रिथी शेट्टी, ऐश्वर्या शेट्टी, राया आराध्या और श्रीनिधि बेंगलुरु जैसे स्टार्स हैं. कन्नड़ भाषा की ये फिल्म 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

थायथा
‘थायथा’ कॉलेज स्टूडेंट्स के ग्रुप की कहानी है, जो आपस में दोस्त हैं, लेकिन उनकी हंसी-मज़ाक और रैगिंग जल्द ही एक भयानक रूप ले लेती है. कन्नड़ की इस हॉरर थ्रिलर फिल्म को लाया कोकिला ने निर्देशित किया है और इसमें शेख रियान, शेख शाहिद, हर्षिका पूनाचा, शोभराज, साधु कोकिला और लाया कोकिला अहम रोल में है. ये भी 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

#कल्ट
#कल्ट (Cult) कुछ युवाओं के एक ग्रुप की कहानी है, जो एक अंडरग्राउंड पार्टी के लिए गोवा जाते हैं. लेकिन वहाँ पहुंचने पर, वे सैकड़ों अन्य लोगों के साथ एक सुनसान जगह (एस्टेट) में फंस जाते हैं. इस एक्शन स्लैशर थ्रिलर को विश्वक सेन ने निर्देशित किया है और इसमें विश्वक सेन, गायत्री भारद्वाज, तारक पोनप्पा और मुरली शर्मा ने अहम किरदार निभाए हैं. तेलुगु की ये फिल्म भी 30 अक्टूबर को सिनेमआघरों में दस्तक देगी.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *