South Theatre Release: ‘डीसी’ से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट

Spread the love

ये हफ्ता साउथ फिल्मों के लवर्स के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है. दरअसल इस वीक  साउथ इंडियन सिनेमा की एक या दो नहीं 14 एक्साइटिंग फिल्में थिएटर में रिलीज हो रही हैं. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि क्या देखें, तो यहां बड़े पर्दे पर आने वाली साउथ की नई फिल्मों की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

कोरियन कनकराजु
कोरियन कनकराजु का निर्देशन मेरलापाका गांधी ने किया है.इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में वरुण तेज कोनिडेला, रितिका नायक, सत्या और सुनील ने अहम रोल प्ले किया है. तेलुगु भाषा की ये फिल्म 7 अगस्त, 2026 को थिएटर में दस्तक देगी.

South Theatre Release: 'डीसी' से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट

विवाह
‘विवाह’ चार महिलाओं की जिंदगी और उनके इमोशनल सफर पर बेस्ड है जिनकी कहानियां प्यार और शादी के ज़रिए आपस में जुड़ती हैं. इसमें ध्यान श्रीनिवासन, अभिषेक श्रीकुमार, ध्रुवन, नयना एल्ज़ा, अनीश गोपाल और श्रुति जयन ने अहम रोल प्ले किया है और इसे ब्लेसन एल्सा ने निर्देशित किया है. मलयालम भाषा की इस फ़ैमिली ड्रामा को 7 अगस्त से सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

अयोग्य 2
सतीश निनासम, रचिता राम, रविशंकर पी, साधु कोकिला और शिवराज केआर पीट स्टारर का निर्देशन एस.महेश कुमार ने किया है. कन्नड़ भाषा की ये रोमांटिक एक्शन ड्रामा भी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

डीसी
यह कहानी देवदास की है, जो एक पुलिस अफ़सर की मौत और हथियारों की चोरी से जुड़े एक खतरनाक मामले में गलत तरीके से फंसने के बाद फरार हो जाता है. इसमें लोकेश कनगराज, वामिका गब्बी, संजना कृष्णमूर्ति अहम रोल में नजर आएंगीं. इस रोमांटकि एक्शन थ्रिलर का निर्देशन अरुण मथेश्वरन ने किया ये तमिल फिल्म भी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है.

South Theatre Release: 'डीसी' से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट

अम्मा नाकु आ अब्बायि कावाली
7 अगस्त को रिलीज हो रही साउथ फिल्मो क लिस्ट में ‘अम्मा नाकु आ अब्बायि कावाली’  भी है. इसमें पवन महावीर, पासम वर्षिका, सुहाना मुदवरी, सुमन तलवार, राव रमेश और राजीव कनाकला ने अहम भूमिका निभाई है. सिवाला प्रभाकर निर्देशित ये तेलुगु फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है.

South Theatre Release: 'डीसी' से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट

KJQ
दीक्षित शेट्टी, शशि ओडेला और  युक्ति थरेजा स्टारर केजेक्यू का निर्देशन सुधाकर चेरुकुरी ने किया है. कन्नड़ भाषा की ये एक्शन ड्रामा भी सिनेमाघरों में 7 अगस्त को दस्तक दे रही है.

South Theatre Release: 'डीसी' से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट

थुडक्कम
जूड एंथनी जोसेफ निर्देशिन मलयामल एक्शन थ्रिलर फिर्म थुडक्कम भी 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. ये  एक युवा महिला की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उसका सामना एक खतरे से होता है. फिल्म में विस्मया मोहनलाल, मोहनलाल (कैमियो), आशीष जो एंटनी, बॉबी कुरियन, साई कुमार, केबी गणेश कुमार, मनोज के. जयन और मिया जॉर्ज अहम रोल में हैं.

South Theatre Release: 'डीसी' से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट

डिटेक्टिव तीक्ष्णा
डिटेक्टिव तीक्ष्णा में प्रियंका उपेंद्र ने लीड रोल प्ले किया है. त्रिविक्रम रघु निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में विजय सूर्या, अविनाश, केएस श्रीधर, अरुणा बलराज और  रोबो गणेशन अन्य कलाकारों में शामिल हैं. ये कन्नड़ फिल्म भी 7 अगस्त को थिएटर में आ रही है.

South Theatre Release: 'डीसी' से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट

फ़ोटोग्राफर
इसकी कहानी एक परेशान वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र ‘वीरा’ की है, जो एक दुर्लभ प्रजाति की तलाश में रहस्यमयी ‘मथिकट्टन सोलाई’ जंगल में जाता है और अपने कैमरे से अजीब घटनाओं को कैद करने के बाद, वह बिना किसी सुराग के गायब हो जाता है. इस फैंटेसी थ्रिलर का निर्देशन अशरफ अली मोहम्मद ने किया है और इसमें अशरफ़ अली मोहम्मद, जननी समथनम्, करुणाकरण, देवी महेश और  आदुकलम नरेन ने अहम रोल प्ले किया है. इस तमिल फिल्म को भी 7 अगस्त से थिएटर में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-Jana Nayagan BO: ‘स्पाइडर मैन’ के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के हुई पार

जीडीएन
आर. माधवन, प्रियामणि और सत्यराज स्टारर जीडीएन साउथ की इस हफ्ते रिलीज हो रही बड़ी फिल्मों में शामिल है. इसे कृष्णकुमार रामाकुमार ने निर्देशित किया है. तमिल की ये बायोग्राफिकल ड्रामा भी  7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

South Theatre Release: 'डीसी' से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट

अक्षरा
‘अक्षरा’ एक डेडीकेटेड डॉक्टर अक्षरा की कहानी है. मशहूर लेखक कृष के साथ उसके रिश्ते में तब एक रहस्यमयी मोड़ आता है, जब उसे कृष के नए नॉवेल से जुड़ा एक छिपा हुआ राज पता चलता है. कन्नड़ भाषा की इस हॉरर थ्रिलर के डायरेक्टर गंगिशेट्टी किशोर कुमार हैं. फिल्म में भुवन चंद्र, अल्मास मोतीवाला, बजरंगी प्रसन्ना और लकी राम ने अहम रोल प्ले किया है. इसे 7 अगस्त से थिएटर में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-‘पाकिस्तान हमारी मौसी है…’ बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन की वीडियो वायरल

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *