Sunday Box Office: संडे को ‘राजा शिवाजी’ की रही धूम, ‘भूत बंगला’ के आगे ‘एक दिन’ हुई फेल, जानें- ‘धुरंधर 2’ सहित बाकी फिल्मों का हाल

Spread the love

संडे को बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाघरों में मौजूद नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. मराठी और हिंदी में रिलीज हुई नई फिल्म ‘राजा शिवाजी’  ने जहां रविवार को तहलका मचा दिया तो वहीं ‘एक दिन’ कोई कमाल नहीं दिखा पाई. हालांकि डेढ़ महीने से ज्यादा पुरानी ‘धुरंधर 2’ और तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी ‘भूत बंगला’ ने दम दिखाया. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों के अलावा,साउथ फिल्म पैट्रियट से लेकर हॉलीवुड फिल्म  ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने संडे को कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘एक दिन’ ने संडे को कितनी कमाई की?
आमिर खान प्रोडक्शन की जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.37 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन इसने 1.20 करोड़ रुपये कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को ‘एक दिन’ 1.96 करोड़ जोड़े. इसी के साथ इस फिल्म का तीन दिनों का यानी ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन 3.85 करोड़ रुपये हुआ है.

‘राजा शिवाजी’ ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज के पहले दिन 11.35 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई 10.55 करोड़ रुपये रही. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 12 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 33.90 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
भारत में फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिल्म को भारत में बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पेड प्रीव्यू से 1.70 करोड़ कमाए थे. इसके बाद पहले दिन इसकी कमआई 3.80 करोड़ और दूसरे दिन 4 करोड़ रुपये रही. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन यान संडे को ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने 3.85 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ इसके तीन दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 13.35 करोड़ रुपये हो गया है.

पैट्रियट ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
मोहनलाल और ममूटी की मच अवेटेड फिल्म पैट्रियट ने सिनेमाघरों में ठीक शुरुआत की थी लेकिन वीकेंड पर इसकी कमाई में मंदी देखी गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो इसने रिलीज के पहले दिन 10 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन इसका कलेक्शन 6.15 करोड़ रुपये रहा. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पैट्रियट ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई 21.65 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 3:‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन

भूत बंगला ने तीसरे संडे कितनी कमाई की?
अक्षय कुमार की भूत बंगा को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने भी तमाम नई फिल्मों की भीड़ के बीच संड़े को एक बार फिर धमाल मचा दिया. फिल्म क कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक भूत बंगला ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 5.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म के 17 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन अब 142.50 करोड़ रुपये हो गया है.  

धुरंधर 2 ने 7वें संडे कितना किया कलेक्शन?
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 का सातवें संडे को भी खूब डंका बजा और इने करोड़ों में ही कमाई की. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के सातवें संडे को यानी 46वें दिन इस फिल्म ने 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ इस फिल्म की 46 दिनों की कुल कमाई अब 1138.54 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Patriot BO Day 3 Worldwide: ‘पैट्रियट’ ने दुनियाभर में मचाई धूम, तीन दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ के हुआ पार

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *