Sunday Box Office Collection: ‘अल्फा’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, ‘वेलकम टू द जंगल’ भी गरजी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

Spread the love

संडे यानी 5 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल दिखी. जहां अल्फा से लेकर वेलकम टू द जंगल की कमाई में तेजी देखी गई. तो वहीं डू डाई डू को रविवार की छुट्टी का भी फायदा नहीं मिला. इनके अलावा सिनेमाघरों में मौजूद कई अन्य फिल्मों की कमाई में भी उतार-चढ़ाव देखा गया. चलिए यहां संडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

अल्फा की संडे की कमाई कितनी रही?
आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फा’ ने वीकेंड पर शानदार परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं पहले दिन इसने 9 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन 11.25 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ इसकी तीन दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 34 करोड़ रुपये हो गई है.

वेलकम टू द जंगल का दूसरे सडे का कलेक्शन कितना रहा?
‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में दूसरे वीकेंड के दौरान उछाल आया. इसने दूसरे रविवार को 9.75 करोड़ रुपये और दूसरे शनिवार को 7.35 करोड़ रुपये कमाए. वहीं दूसरे शुक्रवार को इसने 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ इस फिल्म ने अब तक कुल 114.90 करोड़ रुपये कमाए हैं.  अक्षय कुमार के अलावा, इस फ़िल्म में 30 अन्य कलाकार भी हैं.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 10: नई ‘अल्फा’ के आगे दूसरे संडे भी ‘वेलकम टू द जंगल’ का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड

बेबी डू डाई डू ने संडे को कितना कमाया?
हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ वीकेंड पर भी कमाल नहीं कर पाई. बता दें कि दूसरे दिन 70 लाख रुपये की कमाई के बाद, तीसरे दिन यानी संडे को इसने मामूली तेजी के साथ 83 लाख रुपये कमाए. इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 53 लाख रुपये से शुरुआत की थी. इसकी कुल कमाई अब 1.81 करोड़ रुपये हो गई है, 25 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बंटाधार होता हुआ नजर आ रहा है. 

कॉकटेल 2 ने तीसरे संडे कितना कमाया
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चल रही है. इसने अपने 17वें दिन यानी तीसरे संडे 1.25 करोड़ रुपये कमाए. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म की भारत में अब कुल नेट कमाई 92.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. देखने वाली बात होगी कि ये 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है या नहीं.

मा इंति बंगारम की तीसरे संडे की कमाई कितनी रही? 
सामंथा रूथ प्रभु स्टारर साउथ इंडियन फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ ने अपनी रिलीज़ के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 1.81 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 57.91 करोड़ रुपये हुई है, इसका निर्देशन बीवी नंदिनी रेड्डी ने किया है. 

ये भी पढ़ें:-Alpha BO Collection Day 3: ‘अल्फा’ ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *