संडे को सिनेमाघरों में दर्शकों की काफी भीड़ नजर आई. इसी के साथ सभी फिल्मों की कमाई में तेजी भी देखी गई. हालांकि थिएटर में मौजूद सभी फिल्मों में नई रिलीज ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. वहीं वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों के कलेक्शन में भी तेजी देखी गई. चलिए यहां संडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
‘धमाल 4’ ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
अजय देवगन स्टारर और इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म ‘धमाल 4’ ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तेजी के साथ छप्परफाड़ कमाई की है. इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 11 हजार 481 शो में 28.50 करोड़ की नेट कमाई की. जिसके बाद इसका भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 78 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 65 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने तीसरे दिन 4 करोड़ कमाए, जिससे उसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 14.00 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में फिल्म ने रिलीज के तीन दिनो में 92 करोड़ की कमाई कर डाली है.
लेनिन ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
अखिल अक्किनेनी की नई एक्शन ड्रामा फ़िल्म ‘लेनिन’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपने पहले रविवार को भी अच्छी कमाई जारी रखी, मुरली किशोर अब्बुरु के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लेनिन’ ने भारत में अपने तीसरे दिन 9.65 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ अब फिल्म की कुल भारत नेट कमाई 25.45 करोड़ रुपये हो गई है.
अल्फा ने दूसरे संडे कितनी की कमाई?
धमाल 4 के आने के बाद अल्फा की कमाई को भी काफी झटका लगा है. बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. शनिवार को भी फिल्म ने इतनी ही कमाई की थी. इसी के साथ अल्फा की 10 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 53.60 करोड़ हो गई है.
‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे संडे कितना किया कलेक्शन?
अक्षय़ कुमार की 30 स्टार्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भी तीसरे संडे तेजी दिखाई और अच्छी कमाई कर डाली. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 1.90 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद इस फिल्म की 17 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 129.55 करोड़ रुपये हो गई है.