अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मुरली किशोर अब्बुरु के निर्देशन में बनी इस रूरल एक्शन ड्रामा फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दमदार ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में वीकेंड पर भी जबरदस्त उछाल देखा गया. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘लेनिन‘ ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
‘लेलिन’ को सिनेमाघरों मे रिलीज होन के बाद क्रिटिक्स से मिला-जुला रिव्यू मिल था. बावजूद इसके इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई थी और अपने ओपनिंग वीकेंड पर भी ये ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही.
- फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘लेलिन‘ ने पहले दिन 7.15 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन इसने 8.65 करोड़ का कारोबार किया.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘लेलिन‘ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 2 हजार 324 शो से 9.65 करोड़ की नेट कमाई की है.
- इससे भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 25.45 करोड़ हो गया है.
- वहीं भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 29.27 करोड़ रुपये हुआ है.
‘लेनिन‘ ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन
‘लेनिन‘ ने दुनियाभर में भी बॉक्स ऑफिस हिला डाला है. इसने ओवरसीज में तीसरे दिन 2.00 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 7.80 करोड़ हो गया है. वहीं दुनिया भर इसकी कुल ग्रॉस कमाई अब 37.07 करोड़ रुपये हुई है.
‘लेनिन‘ बनी अखिल की सबसे बड़ी कमर्शियल हिट
‘लेनिन‘ ने रिलीज के तीन दिन में ही वर्ल्डवाइड 37 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली है. इसी के साथ ये फिल्म अखिल की हाल से सालों में सबसे बड़ी कमर्शियल हिट बन गई है. खास तौर पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे अहम बाजारों में अच्छी ऑक्यूपेंसी के साथ इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है. ‘लेलिन’ अखिल के करियर के लिए अहम फिल्म साबित हो रही है. बता दें कि उनकी पिछली फ़िल्म ‘एजेंट’ ने 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान दुनिया भर में लगभग 8.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘मिस्टर मजनू’ ने 2019 में ग्लोबली लगभग 7 करोड़ रुपये कमाए थे।
अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अब वीकडेज में कैसा परफॉर्म कर पाती है.
‘लेनिन’ के बारे में
मुरली किशोर अब्बुरू द्वारा निर्देशित, ‘लेलिन‘ में अखिल अक्किनेनी के साथ भाग्यश्री बोरसे, शिवाजी, रामकी, सुनील, ब्रह्माजी और ईश्वरी राव प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म में थमन का म्यूजिक, लियोन ब्रिटो की सिनेमैटोग्राफी और नवीन नूली की एडिटिंग है