The Paradise Vs The Vvaan: गुरुवार को सिनेमाघरों में नानी की मच अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज हुई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. वहीं शुक्रवार, 25 सितंबर को थिएटर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ ने भी दस्तक दे दी है. इन दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला हो रहा है. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं फ्राइडे को इन दोनों में से कौन सी फिल्म कितना कलेक्शन कर रही है. इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.
‘द वन’ बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन ( The Vvaan Box Office Collection Day 1 Live Updates)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ है. फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में ‘द वन’ से ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की उम्मीद की जा रही है.
- फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इसने 10.30 बजे तक 8 करोड़ कमा लिए है.
- इसकी ऑक्यूपेंसी 24.0% दर्ज की जा रही है.
| द वन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे 1 | 8 करोड़ (10.30 बजे तक के आंकड़े) | 24.0% |
| कुल कलेक्शन | 8 करोड़ |
‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 ( The Paradise Box Office Collection Day 2 Live Updates)
नानी की फिल्म द पैराडाइज गुरुवार, 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है.
- सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पेड प्रीव्यू शो में 11.60 करोड़ कमाए थे.
- वहीं इसने पहले दिन 34.65 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म का पेड प्रीव्यू के कलेक्शन को मिलाकर पहले दिन की टोटल कमाई 46.25 करोड़ रुपये रही.
- वहीं सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 10.30 बजे तक 14.90 करोड़ कमा लिए हैं.
- इसकी दूसरे दिन की ऑक्यूपेंसी 31.4% दर्ज की जा रही है.
- फिलहाल फिल्म के दो दिनों की कुल कमाई 61.15 करोड़ रुपये हो गई है.
| द पैराडाइज | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे 2 | 14.90 करोड़ (10.30 बजे तक के आंकड़े) | 31.4% |
| कुल कलेक्शन | 61.15 करोड़ |
नोट: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.