Thursday Box Office: गुरुवार को पलटा गेम, घटी ‘कॉकटेल 2’ की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बढ़त दिखाई, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

Spread the love

सिनेमाघरों में इन दिनों ‘कॉकटेल 2’ छाई हुई है. शाहिद कपूर स्टारर ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. वहीं सामंथा रूथ प्रभु स्टारर फिल्म मां इंति बंगारम भी इस फिल्म को बराबर की टक्कर दे रही है. इन दोनो के अलावा सिनेमाघरों में इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा भी मौजूद है. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

कॉकटेल 2’ ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
होमा अदजानिया निर्देशित और शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है. इस दौरान इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है. हालांकि वीकडेज में इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 4.15 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘कॉकटेल 2’ की एक हफ्ते की यानी 7 दिनों की कुल कमाई अब 70.40 करोड़ रुपये हो गई है.

मां इंति बंगारम ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
सामंथा रूथ प्रभु की मां इंति बंगारम को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफ़र्म किया है. यहां तक कि रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को इसकी कमाई में तेजी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मां इंति बंगारम ने रिलीज के 7वें दिन 2.65 करोड़ माए हैं.
  • इसी के साथ मां इंति बंगारम की एक हफ्ते की कुल कमाई अब 35.85 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था ‘वेलकम टू द जंगल’ का ‘घिस घिस’ सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- ‘मैं ब्लैंक हो गई थी’

मैं वापस आऊंगा ने दूसरे गुरुवार कितनी की कमाई?
इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म मैं वापस आऊंगा ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. इस फिल्म की कमाई में दूसरे बुधवार को तेजी आई थी लेकिन दूसरे गुरुवार को इसका कलेक्शन मंदा देखा गया.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 2.60 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 13 दों की कुल कमाई अब 32.45 करोड़ रुपये हो गई है.

पेद्दी ने तीसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
राम चरण की पेद्दी अब चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. और इसके कलेक्शन में गिरावट बनी हुई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पेद्दी ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 65 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ पेद्दी की 22 दिनों की कुल कमाई अब 237.25 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: इस वीकेंड ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की नहीं होगी कमी, रिलीज हो रहीं ‘राजा शिवाजी’ से ‘अवतार फायर एंड ऐश’ तक 12 फिल्में-सीरीज

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *