Thursday Box Office: गुरुवार को ‘मैं वापस आऊंगा’ का बजा डंका, ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘गवर्नर’ की डूबी लुटिया, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Spread the love

सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फ़िल्मों के बीच बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. नई रिलीज़ फ़िल्मों में से, कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता और मनोज बाजपेयी की गवर्नर बेहद खराब परफॉर्म कर रही हैं. जबकि दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ और इम्तियाज अली की हॉन्टेड 3 डी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. इन सबके बीच ‘पेद्दी और है जवानी तो इश्क होना है भी कमाई की रेस में शामिल हैं. चलिए यहां इन सभी फिल्मों के गुरुवार की कमाई के आंकड़े जानते हैं.

मैं वापस आऊंगा’ का गुरुवार का कलेक्शन
इम्तियाज़ अली की डायरेक्ट की गई फ़िल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को बॉक्स ऑफ़िस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है. फिल्म की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 2.20 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इसका 7 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 12.25  करोड़ हो गया है.

भारत भाग्य विधाता’ की गुरुवार को कितनी रही कमाई?
कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पा रही है. रिलीज के 7 दिन बाद भी ये 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 42 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इसकी भारत में 7 दिनों की कुल नेट कमाई अब 6.52 करोड़ रुपये हो गई है. 

हॉन्टेड 3डी’ ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. रिलीज के 7 दिनों में इसने अपना बजट वसूल कर लिया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 1.15 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 7 दिनों की कुल कमाई अब 15.90 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Box Office: साल 2022 में आई इस मराठी फिल्म ने रचा था इतिहास, 15 करोड़ के बजट में कमाया था 308% प्रॉफिट

गवर्नर ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन?
मनोज बाजपेयी की गवर्नर बॉक्स ऑफिस पर बुरी हालत में है.. रिलीज के 7 दिन में ही इसकी सिट्टी पिट्टी गुम हो चुकी है और इसके लिए चंद लाख कमाने भी मुश्किल हो रहे हैं. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक गवर्नर ने रिलीदज के 7वे दिन यानी गुरुवार को 30 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ गवर्नर की 7 दिनों की कुल कमाई अब 5.05 करोड़ रुपये हो गई है.

पेद्दी ने तीसरे गुरुवार कितनी की कमाई?
राम चरण की पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. वहीं अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर रही है और इसकी कमाई में गिरावट भी जारी है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पेद्दी ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 2 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ पेद्दी की 15 दिनों की कुल कमाई अब 228 करोड़ रुपये हो गई है.

है जवानी तो इश्क होना है ने दूसरे गुरुवार कितना कमाया
वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई है. हर दिन इसकी कमाई घट रही है.14वें दिन तो ये लाखों में सिमट गई है.

  • बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक है जवानी तो इश्क होना है ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को  90 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 14 दिनों की कुल कमाई अब 49.40 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘धुरंधर 2 अन्मूयेटड वर्जन’ से ‘दृश्यम 3’ तक, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हो रही 7 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

      

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *