Thursday Box Office: ‘रामायण’ 992 करोड़ के पार, जानें- ‘ओम’ से ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की गुरुवार की कमाई

Spread the love

बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों ने ठंडा परफॉर्म किया. यहां तक कि ‘रामायण’ ने भी पहली बार सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया. वहीं ‘ओम’ की रफ्तार भी काफी धीमी नजर आई. जबकि ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का तो बुरा हाल दिखा.  चलिए यहां जानते हैं कि ये सभी फिल्में, 26 नवंबर यानी गुरुवार को कितनी कमाई कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी कितनी है. 

‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 22 (Ramayana Box Offie Collection Day 22 Live Updates)
रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है. इस फिल्म ने तीसरे बुधवार यानी रिलीज के 21वे दिन अपनी अब तक की सबसे कम कमाई की. इसका कलेक्शन महज 9.60 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब चौथे गुरुवार यानी 22वें दिन की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’  ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 9.65 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसी के साथ फिलहाल ‘रामायण’ की भारत में 22 दिनों की नेट कमाई 992.10  करोड़ हो गई है. 
‘रामायण’  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-22 9.65  करोड़ (9.30 बजे तक का कलेक्शन ) 12.7%
कुल कलेक्शन 992.10 करोड़  

‘ओम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 (OM Box Office Collection Day7 Live Updates)
धनुष की ‘ओम’ की कमाई को भी बुधवार को बड़ा झटका लगा और ये बस 4.10 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई. वहीं अब ये सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर रही है और इसके 7वें दिन यानी गुरुवार की कमाई की बात करें तो 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को 3.75 करोड़ की कमाई कर ली है.
  • इसी के साथ फिलहाल ‘ओम’ की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई 69.30 करोड़ रुपये हो गई है. 
‘ओम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-7 3.75 करोड़ (9.30 बजे तक का कलेक्शन) 16.3%
कुल कलेक्शन  69.30 करोड़  

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 (Godzilla Minus Zero Box Office Collection Day 7 Live Updates)
जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही मुट्ठीभर कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को महज 30 लाख कमाए थे. वहीं इसके 7वें दिन यानी गुरुवार की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को 32 लाख रुपये की कमाई कर ली है.
  • इसी के साथ फिलहाल इसकी भारत में 7 दिनों की नेट कमाई 4.53 करोड़ रुपये हो गई है. 
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे-7 32 लाख रुपये  (9.30 बजे तक का कलेक्शन) 14.0%
कुल कलेक्शन  4.53 करोड़ रुपये  

नोट: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *