Thursday Box Office: सनी-इमरान की फिल्मों की आहट भर से ‘स्पाइडर मैन’ कांपी, ‘जना नायकन’- ‘धमाल 4’ की हालत हुई खस्ता, जानें- कलेक्शन

Spread the love

शुक्रवार को सिनेमाघरों में सनी देओल की बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 रिलीज हो रही है. इन दो बॉलीवुड फिल्म की रिलीज से पहले ही गुरुवार को सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों की कमाई को झटका लगा है. यहां तक कि दो हफ्तों से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में भी काफी मंदी देखी गई है. वहीं ओह मॉय डॉग से लेकर ‘जना नायकन’ और ‘धमाल 4’ सहित तमाम फिल्में मुट्ठी भर कमाई के लिए तरसती दिखीं. यहां थर्सडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान सकते हैं. 

डीसी ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन?
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की तमिल फिल्म डीसी को सिनेमाघरों में सात दिन पूरे कर लिए हैं. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 4 हजार 607 शो से 3.90 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 41.65 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 47.88 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने सातवें दिन 1.00 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ हो गया है. इस फिल्म का  दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 64.38 करोड़ पहुंच गया है.

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने तीसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन? 
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई 334.75 करोड़ रुपये रही है. वहीं इसने रिलीज 15 वें दिन सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 12 हजार 175 शो में 5.40 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 108.65 करोड़ रुपये रहा है. जबकि भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 443.40 करोड़ हो गई है. जबकि इसकी कुल ग्रॉस कमाई 530.08 करोड़ रुपये हो गई है.

जना नायकन ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन? 
थलपति विजय की  फिल्म ‘जना नायकन’ ने सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं चौथे हफ्ते में एंट्री करते ही इसकी कमाई को झटका लगा है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को इस फिल्म ने भारत में 67 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की अब 22 दिनों की नेट कमाई 195.02 करोड़ रुपये हो गई है. 

ये भी पढ़ें:-Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है ‘बंटवारा 1947’

धमाल 4 ने पांचवें गुरुवार कितना किया कलेक्शन? 
अजय देवगन की धमाल 4 एक महीने से ज्यादा हो जाने के बाद भी सिनेमाघरों में दर्शक खींच रही है. हालांकि अब ये चंद लाख रुपये ही कमा पा रही है. बता दें कि रिलीज के 35वें दिन  ‘धमाल 4’ ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबितक 1 हजार670 शो में 0.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.  इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 167.35 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 198.72 करोड़ हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने कुल 30.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 229.57 करोड़ हो गया है.

ये भी पढ़ें:-Awarapan 2 Box Office Day 1: सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कमाई करेगी ‘आवारापन 2’, बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी का गदर!

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *