DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

Spread the love

 लोकेश कनगराज की फ़िल्म ‘डीसी’ ने सिनेमाघरों में कहर बरपा दिया है. यहां तक कि स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के आगे भी इसने सिनेमाघरो में हर दिन करोड़ों छापे हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म ने रिलीज के महज 4 दिनों में ही अपनी लागत वसूल कर ली थी और अब ये दबाकर मुनाफा बटोर रही है. वहीं इसने कमाई करते हुए सिनेमाघरो में एक हफ्ता पूरा कर लिया है और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. चलिए यहां इसके ओपनिंग वीक का कलेक्शन जानते हैं.

डीसी’ के पहले हफ्ते का कितना रहा कलेक्शन?
बता दें कि ‘डीसी’ से लोकेश कनगराज ने एक्टिंग में डेब्यू किया है. फिल्म में वामिका गब्बी ने भी अहम रोल प्ले किया है. इस तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4.4 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ ओपनिंग की थी. फिर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड में कुल 20.95 करोड़ रुपये की नेट कमाई की.

फ़िल्म ने अपने पहले हफ्ते में अच्छी रफ्तार बनाए रखी, बस गुरुवार को थोड़ी गिरावट देखी गई. पहले गुरुवार को इसकी कमाई घटकर 3.9 करोड़ रुपये रह गई. इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हफ़्ते के बाद फिल्म की कुल नेट कमाई 41.65 करोड़ रुपये हो गई है जबकि इसकी कुल ग्रॉस कमाई 49.14 करोड़ रुपये रही है.

ये भी पढ़ें:-Batwara 1947 X Review: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने जीता लोगों का दिल, बोले- ‘मस्ट वॉच है ये फिल्म’

डीसी’ बनी कॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीक वाली फिल्म
बता दें कि ‘डीसी’ ने रिलीज के पहले वीक में 41.65 करोड़ के कुल नेट कलेक्शन के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. दरअसल लोकेश कनगराज की ये फिल्म साल  2026 में कॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीक वाली फ़िल्म बन गई है. यह सिर्फ़ ‘जना नायकन’ और ‘करुप्पु’ से पीछे है.

DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ के आने से पड़ेगा ‘डीसी’ की कमाई पर असर
वहीं अब डीसी को सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ से मुकाबला करना पड़ेगा. यूं तो दोनों फ़िल्में अलग-अलग जॉनर की हैं और  अलग-अलग तरह के दर्शकों को आकर्षित करेंगी और साथ-साथ चल सकती हैं. फिर भी, आज से स्क्रीन्स का बंटवारा होगा, जिससे डीसी को पहले हफ्ते के मुक़ाबले कम स्क्रीन्स मिलेंगी. इस कारण इसकी कमाई पर भी असर पड़ेगा. देखने वाली बात होगी की दूसरे वीकेंड पर डीसी कितनी कमाई कर पाती है. 

ये भी पढ़ें:- Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 3 करोड के पार

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *