साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ 140 करोड़ की कमाई की है. बॉक्स ऑफिस पर इंडिया में कुल नेट कलेक्शन 101 करोड़ रहा है. ये फिल्म कन्नड़ और हिंदी सहित कई लैंग्वेज में बनी है. और सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन ने 55 करोड़ की है.
फिल्म को रिव्यू अच्छे नहीं मिले हैं. ज्यादातर क्रिटिक्स ने इसे निराशाजनक बताया है ऐसे में सवाल उठता है कि पहले दिन कमाई तो हो गई है लेकिन आगे क्या होगा?
क्या ये फिल्म अपना बजट वसूल पाएगी?
प्रोड्यूसर को कितना फायदा होगा? डिस्ट्रीब्यूटर्स का क्या होगा?
फिल्म पर सवाल उठे हैं लेकिन यश का स्वैग और स्टाइल इतना जबरदस्त है कि ये फिल्म चल भी सकती है.
तो अगर ये फिल्म अच्छी चल जाती है तो इसे हिट और सुपरहिट होने के लिए कितना कमाना होगा? आपको बताते हैं
पहले जानिए ‘टॉक्सिक’ का बजट कितना है?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ का कुल बजट करीब 500 से 600 करोड़ बताया जा रहा है. अगर फिल्म कम बजट में बनी होती तो ये ओपनिंग वीकेंड में ही हिट हो जाती लेकिन बजट ज्यादा है. ऐसे में इसके हिट और सुपरहिट होने के बॉक्स ऑफिस टारगेट्स काफी बड़े हैं.
टॉक्सिक को हिट होने के लिए कितना होगा
एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट होने के लिए भारत में कम से कम 400 से 450 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करना होगा.
साथ ही, फिल्म अगर वर्ल्डवाइड 700 से 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेती है तो ये हिट मानी जाएगी.
सुपरहिट होने के लिए ‘टॉक्सिक’ को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 500 से 550 करोड़ रुपये से का नेट कलेक्शन करना होगा. वहीं, वर्ल्डवाइड इसे कम से कम 1000 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी.
ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर कैसे बनेगी?
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ‘टॉक्सिक’को ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बनने के लिए भारत में 650 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन करना होगा. वहीं, वर्ल्डवाइड भी 1200 करोड़ रुपये कमाना होगा.

बजट और कमाई का गणित भी जान लीजिए
‘टॉक्सिक’के थिएट्रिकल राइट्स अलग-अलग लैग्वेज में रिकॉर्ड कीमतों पर बिके हैं. इसकी वजह ये भी है कि मेकर्स इसे लेकर आश्वस्त थे और ये मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है.डिस्ट्रीब्यूटर्स की लागत निकालने के लिए फिल्म को वर्ल्डवाइड कम से कम 600-650 करोड़ कमाना जरूरी है.
जब कोई फिल्म अपनी लागत निकालने के बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स को 40% से 50% से अधिक का भारी मुनाफा देती है, तब उसे ‘सुपरहिट’ का टैग मिलता है. यानी ‘टॉक्सिक’ को सुपरहिट होने के लिए वर्ल्डवाइड 900 से 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा.
फिल्म की दमदार ओपनिंग हुई है और वीकेंड में अगर इस फिल्म की पकड़ बनी रहती है तो ये आसानी से सुपरहिट हो सकती है.
‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस- पहले दिन किस लैंग्वेज ने कितना कमाया

‘सैकनिल्क’ ने टॉक्सिक की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. इसके मुताबिक
- ‘टॉक्सिक’ ने वर्ल्डवाइड 140.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
- ‘टॉक्सिक’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसमें से हिंदी में 55 करोड़, कन्नड़ में 23.30 करोड़, मलयालयम में 1.30 करोड़, तमिल में 5.50 करोड़ और तेलुगू में 16 करोड़ की कमाई की है.
- वहीं, इस फिल्म ने ओवरसीज में 20 करोड़ कमाए हैं.

टॉक्सिक रिव्यू
एबीपी न्यूज़ ने टॉक्सिक को पांच में से 2.5 स्टार देते हुए रिव्यू में लिखा है, ‘ 3 घंटे 14 मिनट की इस लंबी फिल्म में खून-खराबे का तगड़ा डोज है, पर कहानी के नाम पर भारी कन्फ्यूजन. दमदार एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन के बीच ढीले गाने और बिखरी कहानी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया है.’ पूरा रिव्यू पढ़ें
आपको बता दें कि यश के अलावा इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी बसंत लीड रोल में हैं.