विजय-रश्मिका की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट अनआउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

Spread the love

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बै. माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले इस फिल्म को बनाया जा रहा है और ये एक पीरियड ड्रामा बताई जा रही है. वहीं फिल्म के फर्स्ट लुक, किरदारों की झलक और म्यूजिक ने पहले ही इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाया हुआ है. इन सबके बीच फाइनली मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. जानते हैं विजय-रश्मिका की ये फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी?

‘राणाबाली’ कब होगी रिलीज?
राहुल सांक्रित्यायन के निर्देशन में बनी ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट रिवील कर दी गई है. बता दें कि 27 अगस्त को विजय देवरकोंडा की इस बिग-बजट वाली फिल्म के मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ इसकी ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज डेट अनाउंस की है जिसके मुताबिक ‘राणाबाली’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी यानी ये दशहरे को मौके पर बड़े पर्दे पर आएगी.

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें विजय देवरकोंडा का इंटेंस और रॉ पीरियड लुक देखने को मिल रहा है. वे धुएं से भरे माहौल के बीच एक रफ और खतरनाक अवतार में दिख रहे हैं. उनके हाथ में एक भारी घुमावदार हथियार भी नजर आ रहा है.  पोस्टर के साथ टीम ने लिखा, “हमारे इतिहास का सबसे डार्क चैप्टर इस अक्टूबर में खुलेगा. राणाबाली 16.10 26 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज.”

ये भी पढ़ें:-यश की ‘टॉक्सिक’ ने रचा इतिहास, पहले ही दिन 100 करोड़ के हुई पार, प्रभास की 4 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे

‘राणाबाली’ के बारे में
‘राणाबाली’ का निर्देशन राहुल संकृत्यायन ने किया है, जबकि इसे माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी. दोनों एक बार फिर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे और उनकी जोड़ी को लेकर भी फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. फिल्म में इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिससे फिल्म का ग्लोबल अपील और बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें:-टॉक्सिक’ने बिगाड़ा ‘आवारापन 2’ का खेल, 13वें दिन लाखों में सिमटी कमाई

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *